उत्तर प्रदेश औरैया थाना अछ्ल्दा क्षेत्र में बाजार से लौट युवक को पहले सा घात लगाए बैठे दबंगों ने सोने की चैन व एंड्रॉयड फोन छिनकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर प्रशासन से न्याय की लगाई गुहार। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट

( औरैया थाना अछ्ल्दा क्षेत्र में बाजार से लौट युवक को पहले सा घात लगाए बैठे दबंगों ने सोने की चैन व एंड्रॉयड फोन छिनकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर प्रशासन से न्याय की लगाई गुहार )

उत्तर प्रदेश औरैय अछल्दा बघुआ गांव के बाजार से पत्नी की सोने की चैन का टूटा कुंदा ठीक करा कर बाइक से घर वापस लौट रहे युवक को एक परचून की दुकान पर घात लगाए बैठे दबंग ने उसकी बाइक रोककर गाली गलौज करते हुए उसकी चैन व एंड्राइड मोबाइल फोन छीन लिया और शिकायत करने पर जिंदा ना छोड़ने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम पूरनपुर निवासी जय कुमार उर्फ सिंटू पुत्र हरनाम सिंह ने मंगलवार को अछल्दा थाना पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि वह अपनी पत्नी की सोने की चैन का टूटा कुंदा ठीक कराने बघुआ के बाजार में सुनार के पास आया था और कुंदा ठीक कराने के बाद चैन गले में डालकर वह बाइक से वापस गांव लौट रहा था तभी बघुआ बाजार में सरनाम सिंह की परचून की दुकान पर घात लगाए बैठे राजवीर सिंह उर्फ राजू पुत्र विमल सिंह ने उसकी बाइक रोककर गाली गलौज करने लगा और विरोध करने पर उसके गले में पड़ी चैन तोड़ ली और मोबाइल फोन भी छीन लिया और शिकायत करने पर जिंदा ना छोड़ने की धमकी दी। इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है दोषी पाए जाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

(  पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!