उत्तर प्रदेश औरैया थाना फफूंद क्षेत्र में विगत दिनों अधिवक्ता के संग बाइक सवार 03 लोगों ने डंडा से हमला कर व फायर कर हुए फरार 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार कर दिखाई हवालात । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया थाना फफूंद क्षेत्र में विगत दिनों अधिवक्ता के संग बाइक सवार 03 लोगों ने डंडा से हमला कर व फायर कर हुए फरार 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार कर दिखाई हवालात )
उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक अधिवक्ता पर बीती चौदह नवंबर को हमला करके फायर करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर वकीलों के आक्रोश और हंगामे के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है। फफूंद थाना क्षेत्र के गांव बिंदपुर निवासी चंद्र प्रकाश राजपूत अधिवक्ता हैं।बीती चौदह नवंबर को सुबह दस बजे वह कचहरी जा रहे थे तभी पीछे से बाइक पर आए तीन अज्ञात लोगों ने उन पर डंडा और चाकू से हमला कर दिया।बचाव के लिए अधिवक्ता भागने लगे तो बाइक सवारों ने उन पर फायर कर दिया।अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं कर पाई जिससे अधिवक्ताओं का आक्रोश भड़क उठा और बुधवार को उन्होंने पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर आरोपियों के जल्द गिरफ्तारी की मांग की।गुरुवार को थाना पुलिस ने दो आरोपियों शिवम व सुरजीत निवासी गांव पूरनपुर थाना फफूंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
