उत्तर प्रदेश औरैया थाना अछ्ल्दा पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 01 किलो 50ग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस व 01 अवैध असलहा 02 जिंदा कारतूस बरामद कर ( 01) 25,000 इनामिया वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

 

( औरैया थाना अछ्ल्दा पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 01 किलो 50ग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस व 01 अवैध असलहा 02 जिंदा कारतूस बरामद कर 01 25,000 इनामिया वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार )

उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री शिष्यपाल के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व क्षेत्राधिकारी बिधूना श्री महेन्द्र प्रताप सिंह के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी अछल्दा श्री ललित कुमार के नेतृत्व में थाना अछल्दा पुलिस टीम ने आज दिनांक 17.11.2022 को मुखबिर की सूचना पर वांछित ईनामिया अभियुक्त सचिन कुमार वर्मा पुत्र सत्यपाल वर्मा निवासी मालवीय नगर थाना सिकन्दरा कानपुर दैहात हाल पता सदर चौराहा बैबर मैनपुरी को नहर कोठी अछल्दा के सामने घसारा की तरफ से समय करीब 11.30 बजे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 1 किलो 50 ग्राम चरस व एक अदद तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त पूर्व में थाना अछल्दा के मु0अ0सं0- 334/2022 धारा 468 भा0द0वि0 में वांछित था। अभियुक्त से बरामद माल के सम्बन्ध में थाना अछल्दा के अन्तर्गत पंजीकृत मु0अ0सं0 352/22 धारा 18/20 NDPS ACT व बरामद तमंचे के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0 353/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवऱण-
1. सचिन कुमार वर्मा पुत्र सत्यपाल वर्मा निवासी मालवीय नगर थाना सिकन्दरा कानपुर दैहात हाल पता सदर चौराहा बैबर मैनपुरी
बरामदगी-
1. 1 किलो 50 ग्राम चरस (अनुमानित कीमत करीब 01 करोड)
2. एक अदद तमंचा मय 02 अदद जिंदा कारतूस
आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 172/21 धारा 419/504/506/110/120 वी भादवि व धारा 66 आईटी एक्ट
2. .मु0अ0सं0 174/21 धारा 376/506/344 भादवि
3.मु0अ0सं0 179/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट
4.मु0अ0सं0 132/22 धारा 3(1) गैगेस्टर एक्ट
5.मु0अ0सं0 270/22 धारा 504/506भादवि
6.मु0अ0सं0 334/22 धारा 468 भादवि
7.मु0अ0सं0 352/22 धारा 18/20 NDPS ACT
8.मु0अ0सं0 353/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट
गिरफ्तार करने वाली टीम- उ0नि0 कालीचरन सिंह मय थाना अछल्दा पुलिस टीम।

(  पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!