राजस्थानअलवर थाना राजगढ क्षेत्र में अपनी पत्नी को दुसरे की बाइक में बैठा देख बौखलाए युवक ने साथी संग युवक की गोली मारकर हुआ फरार युवक की मौके पर हुई मौत मंच गया हड़कंप मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस । ( अनिल गुप्ता की खास रिपोर्ट )

 

 

( बाइट- अंजली अजीत जोरवाल डीएसपी राजगढ़ )

( अलवर थाना राजगढ क्षेत्र में अपनी पत्नी को दुसरे की बाइक में बैठा देख बौखलाए युवक ने साथी संग युवक की गोली मारकर हुआ फरार युवक की मौके पर हुई मौत मंच गया हड़कंप मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस )

राजस्थानअलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बबेली के समीप पति ने अपनी पत्नी को दूसरे की बाईक पर बैठा देख आवेश में आकर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर डीएसपी अंजली अजीत जोरवाल के मय जाप्ते के साथ मौके पहुंचे। घटना स्थल पर ग्रामीण एकत्रित हो गये। जहां शव को पुलिस ने कब्जे में ले राजगढ़ सीएचसी पहुंचाया। मौके पर एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर तथ्य जुटाए। डीएसपी अंजली अजीत जोरवाल ने बताया कि सुबह कंट्रोल रूम से सूचना मिली की ग्राम बूचपुरी-बबेली सड़क मार्ग पर फायरिंग हो गयी है। सूचना पर मौके पर मय जाप्ते के साथ पहुंचे। वहां मृतक मुकेश मीना की उसी के गांव के राधाकिशन ने फायरिंग कर हत्या करदी है। उन्होंने बताया कि टीम का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू करदी है। वही घटना के कारणों का खुलासा नही हो पाया है व पुलिस जांच में जुटी हुई है।पुलिस के अनुसार ग्राम बूचपुरी निवासी रामहेत मीना पुत्र बबरी राम मीना ने रिर्पोट पेश कर बताया कि गुरुवार की प्रातः करीब साढ़े 8 बजे उसका भाई मुकेश चन्द मीना (34 वर्ष) व भतीजी कविता मीना घर से बाईक पर सवार होकर रैणी के लिए जा रहे थे। तभी घर से करीब 2 किमी दूरी पर चले गए थे तो रास्ते मे पहले से ही घात लगाकर बैठे ग्राम बूचपुरी निवासी राधाकिशन पुत्र हजारी लाल मीना व उसका सहयोगी खड़कपुर निवासी सतीश चन्द मीना थे। रिर्पोट में बताया कि दोनों ने उसके भाई मुकेश चन्द मीना को पकड़ा व राधाकिशन ने पिस्तौल से गोली चला दी। गोली लगने से मुकेश चन्द की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। उक्त घटना के समय उसकी भतीजी कविता मीना मौजूद थी। पुलिस ने शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा मामला दर्ज कर जांच शुरू करदी है।

( अनिल गुप्ता की खास रिपोर्ट अलवर )

Back to top button
error: Content is protected !!