उत्तर प्रदेश कानपुर थाना शिवराज पुर क्षेत्र में 01 बच्चों से भरी स्कूली वैन में लगी आग पीछे से आ रहे 02 उप निरीक्षको ने सभी बच्चों को सकुशल निकाल कर बचाई जान पुलिस का सराहनीय कार्य की गई भूरी भूरी प्रशंसा। ( धर्मेंद्र पांडेय की खास रिपोर्ट )


( कानपुर थाना शिवराज पुर क्षेत्र में 01 बच्चों से भरी स्कूली वैन में लगी आग पीछे से आ रहे 02 उप निरीक्षको ने सभी बच्चों को सकुशल निकाल कर बचाई जान पुलिस का सराहनीय कार्य की गई भूरी भूरी प्रशंसा )
उत्तर प्रदेश कानपुर पुलिस सिर्फ अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण नहीं करती बल्कि लोगों के जीवन की सुरक्षा करने में भी तत्पर रहती है यह हम नहीं एक बार फिर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा किया गया काम बता रहा है। कमिश्नरेट कानपुर नगर के थाना शिवराजपुर में गुरुवार को एक बच्चों से भरी स्कूली वैन में आग लग गई। पीछे से आ रहे दो उप निरीक्षकों ने स्कूली वैन को रुकवाकर सभी बच्चों को बचा लिया। इस सराहनीय कार्य के लिए डीसीपी वेस्ट द्वारा दोनों उपनिरीक्षकों को 15 – 15 हजार का नकद पुरस्कार एवं पुलिस आयुक्त द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। घटनाक्रम के मुताबिक गुरुवार शाम करीब 5:40 बजे थाना शिवराजपुर स्थित बैरी क्रॉसिंग के पास एस आर मेमोरियल जूनियर हाई स्कूल अरवल की वैन टूर से बच्चों को लेकर वापस आ रही थी। तभी अचानक गाड़ी में आग लग गई। लेकिन इसकी भनक वैन के ड्राइवर को नही थी और वह गाड़ी को अपनी गति से लिए जा रहा था। इस बीच वैन के पीछे की तरफ से आ रहे उपनिरीक्षक ओमप्रकाश व उपनिरीक्षक अजीत यादव की नजर वैन में लगी आग पर पड़ी। दोनों ने ओवरटेक कर वैन को रुकवा कर बच्चों को सकुशल बाहर निकाला। स्कूली वैन में बच्चों के साथ एक शिक्षिका मृदुला भी मौजूद थीं। डीसीपी पश्चिम महोदय ने दोनों उपनिरीक्षक को 15-15 हजार इनाम के रूप में देने की घोषणा की । इसके साथ ही पुलिस आयुक्त बीपी जोगदण्ड सराहनीय कार्य करने वाले दोनों उप निरीक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे।

( धर्मेंद्र पांडेय की खास रिपोर्ट )
