भरतपुर राजस्थान धौलपुर बाड़ी सदर थाना क्षेत्र गांव में RAS अधिकारी की जंगल में संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटकता मिला शव मच गया हड़कंप परिजनों में मचा कोहराम मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस। ( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट)

( भरतपुर राजस्थान धौलपुर बाड़ी सदर थाना क्षेत्र गांव में RAS अधिकारी की जंगल में संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटकता मिला शव मच गया हड़कंप परिजनों में मचा कोहराम मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस )

भरतपुर  राजस्थान में धौलपुर जिले के बाड़ी सदर थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी जखौदा में RAS अधिकारी का शव शनिवार को जंगल में पेड़ से लटका मिला है। पास में बकरी चरा रहे किसान ने जैसे शव को लटका हुआ देखा तो परिजनों को सूचना दी। परिजन फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामला धौलपुर के का है। बाड़ी सदर थाना प्रभारी हीरालाल ने बताया कि गांव गढ़ी जखौदा निवासी RAS अधिकारी आसाराम गुर्जर (35) पुत्र दीवान सिंह गुर्जर का हाल ही ट्रांसफर लिस्ट में भरतपुर के रुदावल से करौली जिले की मासलपुर तहसील में ट्रांसफर हुआ था। तहसीलदार के पद पर ड्यूटी जॉइन करने के बाद गुरुवार को अपने गांव गढ़ी जखौदा आए थे। वे शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे घर से जंगल की ओर चले गए थे। जहां पेड़ की डाल से फंदे से उनका शव लटका हुआ मिला है। पास में बकरी चरा रहे किसान ने जैसे ही देखा तो परिजनों को सूचना दी। परिजन शव को फंदे से उतारकर दोपहर करीब 12 बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना पर परिजनों ने जिला अस्पताल में कोहराम करने लगे। पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। इसके बाद शाम करीब 4 बजे मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार, आसाराम की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले उत्तर प्रदेश के लुहारी गांव में हुई थी, जिनके करीब 5 महीने बेटी भी है। आसाराम की पत्नी हाउस वाइफ है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उन्होंने सुसाइड की या किसी ने मारकर शव लटकाया है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रहे ट्रांसफर से आसाराम काफी परेशान थे। पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज किया है। 2019 में आरएएस बनने के बाद आसाराम गुर्जर धौलपुर के बसेड़ी में प्रोविजनल नायब तहसीलदार और सैंपऊ में तहसीलदार रहे थे। जिनका तबादला अलवर, भरतपुर के बाद हाल ही में करौली के मासलपुर में तहसीलदार पद पर हुआ था।

( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!