उत्तर प्रदेश आगरा थाना जगनेर पुलिस ने हनी ट्रैप गैंग का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा लड़कियों से अमीरों को अपने जाल फसाकर बनाई जाती थी अश्लील विडियो फिर करते थे ब्लेकमेल पुलिस ने गैंग के दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार अन्य की तलाश में जुटी पुलिस। ( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )

( आगरा थाना जगनेर पुलिस ने हनी ट्रैप गैंग का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा लड़कियों से अमीरों को अपने जाल फसाकर बनाई जाती थी अश्लील विडियो फिर करते थे ब्लेकमेल पुलिस ने गैंग के दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार अन्य की तलाश में जुटी पुलिस )

उत्तर प्रदेश आगराजगनेर थाना क्षेत्र में धड़ल्ले से चल हनीट्रैप का खेल पहले लड़कियों से 2 दबंगो द्वारा लोगो को अपने जाल फसाकर बनवाये जाते सेक्स संबंध, ओर बनाई जाती है सेक्स वीडियो उसके बाद चलता है ब्लैकमेलिंग का खेल | जगनेर के मेवला गांव के मनीष पहलवान व नगला भुम्मा गांव के रूपेंद्र करते लोगो को अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैक मेल,इन दोनों दबंग युवकों ने अब तक दर्जनों लोगो से हनीट्रैप में फसाकर लाखो वसूले। मामला थाना जगनेर क्षेत्र का है. पीड़ित केशव निवासी नयागांव थाना बसई जगनेर के अनुसार बीती तीन मार्च को वह जगनेर मंडी समिति से अपनी आढ़त से बाइक पर सवार होकर गांव आ रहा था. कोट चंदौसी राजमार्ग पर नगला भूम्मा मोड़ के पास मेवली निवासी भूपेंद्र शर्मा, मनीष पहलवान और रूपेंद्र सिंह निवासी नगला भुम्मा ने उसे रोक लिया और डरा-धमकाकर जंगल ले गए | वहां पहले से महिला मौजूद थी. तीनों ने केशव को कुछ सुंघा दिया. जब उसे होश आया तो तीनों ने अपने मोबाइल में महिला के साथ उसका अश्लील वीडियो दिखाया. यह देखकर वह घबरा गया. वीडियो दिखाकर तीनों ने उसे बदनाम करने की धमकी देते हुए 20 लाख की मांग की. उसने घबराकर किसी से पांच लाख का कर्जा लेकर तीनों को दे दिया. करीब दस दिन बाद तीनों ने फिर उसे रोक लिया और बचे हुए 15 लाख रुपए मांगे. साथ ही जेब में रखे एक लाख रुपए भी छीन लिए. इसके बाद उससे बचे हुए 14 लाख रुपए मांगे. थक हारकर उसने पुलिस से मदद मांगी |इस बारे में थाना प्रभारी जगनेर ईश्वर सिंह तोमर ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया और तीन नामजद समेत दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की. पुलिस ने गैंग के सदस्य भूपेंद्र और रूपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य की तलाश की जा रही है |

( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!