वाराणसी थाना बड़ागांव पुलिस व क्राईम ब्रांच टीम के साथ बदमाशों की बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश हुए घायल तीसरा मौके से हुआ फरार पुलिस ने 9mm पिस्टल,(01) 32 बोर पिस्टल,01 बाईक कुछ जरूरी कागजात बरामद कर दो अभियुक्तों को किया गिरफतार। ( पंकज झां की खास रिपोर्ट )


( वाराणसी थाना बड़ागांव पुलिस व क्राईम ब्रांच टीम के साथ बदमाशों की बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश हुए घायल तीसरा मौके से हुआ फरार पुलिस ने 9mm पिस्टल,(01) 32 बोर पिस्टल,01 बाईक कुछ जरूरी कागजात बरामद कर दो अभियुक्तों को किया गिरफतार )
वाराणसी कमिश्नरेट वाराणसी कमिश्नरेट के थाना बड़ागांव क्षेत्र में हुई मुठभेड़ । आज तड़के रिंग रोड पर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ | शातिर बदमाशों के मूवमेंट को इंटरसेप्ट करने हेतु वाराणसी कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच और बड़ागांव पुलिस की टीम ने की घेराबंदी । अपने को घिरता देख क्राइम ब्रांच और बड़ागांव पुलिस टीम पर बदमाशों ने कई राउंड फायर किया । क्राइम ब्रांच के आरक्षी शिव बाबू को लगी गोली । पुलिस की जवाबी कार्यवाही में दो बदमाश गंभीर रूप से घायल, तीसरा बदमाश मौके से हुआ फरार । बदमाशों के पास से बरामद हुआ एक 9 mm Browning पिस्टल और एक 32 बोर का पिस्टल । एक काले रंग की बाइक, मोबाइल फोन और कुछ कागजात बरामद । बदमाशों को समुचित इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है। मौका ए वारदात के लिए फील्ड यूनिट सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी रवाना ।हाल ही में दरोगा की लूटी हुई पिस्टल से बरामद 9 mm Browning पिस्टल के मिलान की कार्यवाही हेतु हेड आर्मोरर को भेजा गया ।

( पंकज झां की खास रिपोर्ट )
