उत्तर प्रदेश औरैया थाना अजीतमल क्षेत्र में विगत दिनों हुई 14 बकरी ( 1,50,000) की चोरी में अभी तक पुलिस ने किया खुलासा पीड़ित परिवार लगातार लगा रहे थाने के चक्कर। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया थाना अजीतमल क्षेत्र में विगत दिनों हुई 14 बकरी ( 1,50,000) की चोरी में अभी तक पुलिस ने किया खुलासा पीड़ित परिवार लगातार लगा रहे थाने के चक्कर )
उत्तर प्रदेश औरैया,एक ओर सूबे के मुखिया प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर दावा करते है कि प्रदेश में अपराध और अपराधियों के लिए सख्ती से निपटने को तैयार है वहीं दूसरी ओर खाकी कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाती नज़र आ रही है बताते चलें कि पुर्वावड़े निवासी प्रमोद कुमार की विगत दिनों पूर्व लगभग डेढ़ लाख रुपए की बकरियां चोरी हो गई थी जिसकी नाम दर्ज शिक़ायत धीरेन्द्र सिंह उसजना के खिलाफ शिकायतीपत्र देकर संबंधित थाना को अवगत कराया गया था। परन्तु पुलिस विभाग द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई न किए जाने के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं एवं पीड़ित व्यक्ति न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है।
कार्यवाही के लिए दर-दर भटकता पीड़ित |

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
