उत्तर प्रदेश औरैया आदमी पार्टी का जनपद में बड़ा जनाधार श्रीमती सरला कठेरिया ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की अध्यक्ष सुमेंद्र पोरवाल के द्वारा उनको घोषित किया गया प्रत्याशी | ( रिपोर्ट- पंकज सिंह राणावत )

उत्तर प्रदेश औरैया आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुमेंद्र पोरवाल की कर्मठता के चलते पार्टी का जनपद में जनाधार तेजी से बढ़ रहा है। जिसके चलते जनपद का आम आदमी दलित शोषित मजदूर व्यापारी आदि प्रतिदिन आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। इसी क्रम में आज कुदरकोट निवासिनी ग्राम पंचायत की प्रत्याशी श्रीमती सरला कठेरिया ने अपने समर्थकों सहित पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और अपनी ग्राम पंचायत कुदरकोट से अपनी प्रत्याशा की बात कही। जिसके तहत जिला अध्यक्ष सुमेंद्र पोरवाल के द्वारा उनको प्रत्याशी घोषित किया गया। और उनसे आग्रह किया कि वह दिल्ली सरकार के विकास कार्यों की अपने क्षेत्र में चर्चा करें तथा उसी विकास मॉडल के नाम पर ग्राम पंचायत के विकास की बात मतदाताओं से करें इस अवसर पर संगठन मंत्री अमित गुप्ता जिला सचिव राहुल प्रजापति भूरा बाबा एसोसिएशन के मंत्री योगेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी गण मौजूद रहे।

( रिपोर्ट- पंकज सिंह राणावत )
