गाजियाबाद थाना लोनी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार के रोकने पर अभियुक्त पुलिस पर फायर कर भागने पर पुलिस की मुठभेड़ में अभियुक्त हुआ पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल 01 अवैध असलहा व कारतूस बरामद अभियुक्त को किया गिरफतार। ( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )

( गाजियाबाद थाना लोनी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार के रोकने पर अभियुक्त पुलिस पर फायर कर भागने पर पुलिस की मुठभेड़ में अभियुक्त हुआ पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल 01 अवैध असलहा व कारतूस बरामद अभियुक्त को किया गिरफतार )
उत्तर प्रदेश गाजियाबाद थाना लोनी बॉर्डर पुलिस ने बेहटा अंडर पास पर मोटरसाईकिल सवार को चैकिंग के दौरान रोका गया तो मोटरसाइकिल सवार अपनी मोटरसाइकिल को तेज गति से पीछे मोडकर पुलिस पर फायर करते हुए भागने लगे ,जिस पर थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम द्वारा अपने साहस का परिचय देते बदमाशों की घेराबन्दी की गयी । बदमाशों के द्वारा पुलिस को लक्ष्य करके जान से मारने की नीयत से फायर किया गया ,पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया । पूछताछ में पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम सागर पुत्र सुनील निवासी 25 फुटा सरस्वती विहार थाना लोनी गाजियाबाद बताया । दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गया अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
अभियुक्त का नाम व पता
1- सागर पुत्र सुनील निवासी 25 फुटा सरस्वती विहार थाना लोनी गाजियाबाद
बरामदगी का विवरण
1- एक अदद स्प्लेंडर मोटरसाइकल चोरी की
2- 01 तमंचा 315 बोर
3- 03 कारतूस- (01 खोखा 02 जिंदा )
अभियुक्त का अपराधिक इतिहास
अभियुक्त पर लगभग आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत है ।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम
1. टीम थाना लोनी बॉर्डर गाजियाबाद
2.टीम पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )
