उत्तर प्रदेश औरैया जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत सिविल सेवा,जेईई,नीट सीडएस आदि जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग सेंटर का दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत सिविल सेवा,जेईई,नीट सीडएस आदि जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग सेंटर का दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ )

उत्तर प्रदेश औरैया सिविल सेवा, जेईई, नीट, एनडीए, सीडीएस इत्यादि जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत शुरू की गई है। जिसका शुभारंभ तिलक महाविद्यालय के सभागार में जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। इस योजना के अंतर्गत छात्र छात्राओं को निःशुल्क कोचिंग के तहत परीक्षाओं की तैयारियों के गुर सिखाए जाएंगे। जिलाधिकारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास स्वयं में विश्वास होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम आपको अपना लक्ष्य निर्धारित करना होगा, भले ही वह खेल जगत हो, संगीत की दुनिया हो या पढ़ाई करके आईएएस, पीसीएस बनना हो। उन्होंने कहा कि आज के समय में नई पीढ़ी मोबाइल आदि की हो गयी है, अगर जीवन में लक्ष्य बनाना है तो व्हाट्सएप और फेसबुक जैसी चीजों को छोड़ना होगा, तपस्या से ही फल की प्राप्ति होगी, आलस्य को त्यागना ही होगा तभी आपको अपनी मंजिल प्राप्त होगी। माननीय मुख्यमंत्री जी ने जो यह योजना आप लोगों के लिए निकाली है इसको व्यर्थ न जाने दें।इस मौके पर जिला बचत अधिकारी अजितेश कुमार सिंह ने भी अपनी सफलता की बात कही। उन्होंने कहा कि जिन्होंने जेल अधीक्षक की परीक्षा पास कर ली है। उन्होंने बच्चों को बताया कि अगर सफलता पानी है तो आप को मोटिवेट होना पड़ेगा, डिसिप्लिन में रहना होगा। उन्होंने कहा कि जीवन में धैर्यता और दृढ़ता की आवश्यकता भी बहुत जरूरी है। उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ इंद्रा सिंह, तिलक महाविद्यालय के प्रधानाचार्य सहित कोचिंग में चयनित हुए छात्र छात्राएं आदि उपस्थित रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट  )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!