उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद क्षेत्र मकान निर्माण को लेकर हुए विवा द पर पहुंची पुलिस ने सीआईएसएफ के जवान को गाली देकर मारा थप्पड़ पीड़ित जवान प्रशासन से लगाई न्याय की लगाई गुहार। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट)

( औरैया फफूंद क्षेत्र मकान निर्माण को लेकर हुए विवा द पर पहुंची पुलिस ने सीआईएसएफ के जवान को गाली देकर मारा थप्पड़ पीड़ित जवान प्रशासन से लगाई न्याय की लगाई गुहार )
उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद क्षेत्र के एक गांव में मकान निर्माण में विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस के एक सिपाही ने वहां खड़े एक सीआईएसएफ जवान को गाली गलौज करते हुए थप्पड़ मार दिया। जिससे गांव का माहौल गर्मा गया और तमाम ग्रामीण इकट्ठे हो गए यह देख सिपाही मौके से खिसक गया।पीड़ित जवान ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर बैनी निवासी देवेंद्र कुमार शर्मा सी. आई.एस.एफ का जवान है अपने विवाह की तैयारी को लेकर वह छुट्टी पर गांव आया है। सोमवार दोपहर गांव निवासी शिव शर्मा व हेमंत शर्मा के बीच मकान निर्माण का विवाद हो गया तो अन्य ग्रामीण के साथ वह भी वहां चला गया।सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई मकान के संबंध में पूछा तो उसने बता दिया की यह शिव शर्मा का पुराना मकान था। जिस पर एक सिपाही ने भरे समाज के बीच उसका कालर पकड़ कर घसीट लिया और गाली देते हुए थप्पड़ मार दिया। उसने जब विरोध किया तो सिपाही ने उसे धमकी दी।सिपाही की अभद्रता से तमाम ग्रामीण इकट्ठे हो गए माहौल बिगड़ता देख अन्य सिपाही वहां से खिसक लिया। घटना के बाद पीड़ित सी.आई एस.एफ जवान एसपी से मिला और उन्हें प्रार्थनापत्र देकर कार्यवाही की मांग की। एसपी ने कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
