उत्तर प्रदेश औरैया थाना बिधूना क्षेत्र विगत दिनों हुई गला रेतकर महिला की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर पुलिस ने घटना का किया बड़ा खुलासा क्षेत्र में अवैध संबंध के चलते महिला की गई हत्या पुलिस ने आला कत्ल बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट)

(औरैया थाना बिधूना क्षेत्र विगत दिनों हुई गला रेतकर महिला की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर पुलिस ने घटना का किया बड़ा खुलासा क्षेत्र में अवैध संबंध के चलते महिला की गई हत्या पुलिस ने आला कत्ल बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार )

उत्तर प्रदेशऔरैया पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारु निगम के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों तथा वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री शिष्य पाल के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी बिधूना श्री महेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना बिधूना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र बिधूना में दिनांक 20.11.2022 को हुई महिला की हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त को आलाकत्ल चाकू के साथ 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार किया गया । घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 20.11.2022 को वादी राम प्रकाश पुत्र सुबेदार निवासी पुर्वा पीताराम रुरुगंज थाना बिधूना जनपद औरैया ने थाना बिधूना में लिखित सूचना दी कि आज दिनांक- 20.11.2022 को मेरे मौसेरे भाई भूरे उर्फ करन पुत्र मनोहर लाल ने पुरानी रंजिश के चलते मेरे घर आकर मेरी पत्नी गुड़िया उर्फ गुड्डन को चाकू से वार कर हत्या कर फरार हो गया है। इस सूचना पर थाना बिधूना पर मु0अ0सं0 443/22 धारा 302 IPC पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही प्रारम्भ की गई उक्त घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत फरार अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा क्षेत्राधिकारी बिधूना के नेतृत्व में पुलिस टीमे गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किये गये। इसी क्रम में दिनांक- 21.11.2022 की शाम प्रभारी निरीक्षक बिधूना मय हमराही गस्त/चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा दी गई सूचना के आधार पर समय करीब 20.25 बजे उक्त मुकदमें में वाछिंत अभियुक्त भूरे उर्फ करन को जनता इण्टर कालेज के पीछे से आवश्यक घेराबन्दी कर गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की। गिरफ्तार अभियुक्त की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल एक अदद चाकू जोकि उसने अपने घर की टीन सेड में छिपा रखी थी बरामद हुई।
पूंछताछ का विवरण- अभियुक्त भूरे उर्फ करन पुत्र मनोहर लाल निवासी पुर्वा पीताराम रुरुगंज थाना विधूना जनपद औरैया से पूछतांछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मृतिका गुडियां पूर्व में मेरे भाई की पत्नी थी, भाई की मृत्यु होने जाने के बाद वह मेरे मौसेरे भाई राम प्रकाश पुत्र सुबेदार के साथ चली गयी थी । इसी बात से खिन्न होकर मैने उसकी हत्या करदी ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –
1.भूरे उर्फ करन पुत्र मनोहर लाल निवासी पुर्वा पीताराम रुरुगंज थाना विधूना जनपद औरैया उम्र करीब 36 वर्ष

आपराधिक इतिहास अभियुक्त-भूरे उर्फ करन
1. मु0अ0सं0 443/2022 धारा 302 IPC थाना विधूना जनपद औरैया
2. मु0अ0सं0 445/22 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना बिधूना जनपद औरैया
बरामदगी –
1. एक अदद आला कत्ल (चाकू )
2. घटना के समय पहनी हुई शर्ट (खूनालूदा )

गिरफ्तारी करने वाली टीम-थाना बिधूना
1. प्रभारी निरीक्षक जीवाराम
2. उ0नि0 मुनीष कुमार
3. का0 918 अनिल कुमार
4. का0 989 केशव सिंह

(  पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!