उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद थाना क्षेत्र महिला की हुई मौत को कब्रिस्तान में शव को दफन न करने देने पर हुए विवाद पर मौके पर पहुंची पुलिस व आलाधिकारियों ने अपनी सूझबूझ से समझाकर शव को कराया दफन । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

 

(  औरैया फफूंद थाना क्षेत्र महिला की हुई मौत को कब्रिस्तान में शव को दफन  न करने देने पर हुए विवाद पर मौके पर पहुंची पुलिस व आलाधिकारियों ने अपनी सूझबूझ से समझाकर शव को कराया दफन )

उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद थाना क्षेत्र के गांव रानीपुर निवासी 45 वर्षीय परवीना पुत्री सत्तार खान मानसिक रूप से विक्षप्त थी। जिसके चलते रात्रि में उसकी घर पर ही मृत्यु हो गई। गांव में बने क़ब्रस्तान में महिला का शव दफनाने के लिए परिजन लेकर गये। जहां पर पड़ोस में बने मकान मालिक सोन श्री कठेरिया पुत्री शिव नारायण कठेरिया ने विरोध कर दिया। और उनका शव को रोक दिया। सोन श्री ने बताया कि हमारे बच्चे डर जाते हैं। जिसकी वजह से हम शव को दफन नही होने देंगे विरोध की बात जब पुलिस प्रशासन को पता लगी तो मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ अजीतमल से लेकर खुफिया विभाग के लोग मौके पर पहुच गये। जिन्होंने ने दोनों समुदाय के लोगो से बात करके शव को क़ब्रस्तान में दफन करवाया।

 ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!