उत्तर प्रदेश औरैया थाना बिधूना क्षेत्र में विगत दिनों हुई 14 बकरियों की चोरी में दबंगों ने पीड़ित युवक को जान से मारने लगी धमकी पीड़ित युवक ने बकरी चोरी का खुलासा व जानमाल सुरक्षा एंव थाने में सुनवाई ना होने पर की प्रशासन से लगाईं गुहार । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट)


( औरैया थाना बिधूना क्षेत्र में विगत दिनों हुई 14 बकरियों की चोरी में दबंगों ने पीड़ित युवक को जान से मारने लगी धमकी पीड़ित युवक ने बकरी चोरी का खुलासा व जानमाल सुरक्षा एंव थाने में सुनवाई ना होने पर की प्रशासन से लगाईं गुहार )
उत्तर प्रदेश औरैया बिधूना थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव पुरवा बड़े निवासी प्रमोद कुमार पुत्र छवीले प्रसाद ने बताया है कि 11 तारीख को रात्रि 1:30 बजे मेरे ही गांव के धीरेंद्र उर्फ बच्चा शीलू पुत्र अयोध्या प्रसाद , गया प्रसाद पुत्र प्रीतमलाल ढपोले पुत्र गया प्रसाद ने 8 बकरे व 6 बकरी चोरी कर ली है। इनकी कीमत लगभग 1 लाख पचास हजार रुपये थी। जब प्रार्थी ने उपरोक्त लोगों से पूछताछ की तो uक्त लोग भद्दी भद्दी गाली गलौज कर मारपीट करने पर आमदा हो गए। और धमकी देते हुए कहा अबकी बार सिर्फ तेरी बकरियां ही उठाई है ।और अब की बार तो तेरी लड़कियों को उठा लेंगे तुझे जो करना है। कर लो पुलिस मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती। एलानिया धमकी देते हुए और कहा कि अगर कहीं शिकायत की तो जान से मार देंगे। जब प्रार्थी ने चोरी की सूचना कोतवाली बिधूना में दी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। जिससे उक्त लोगों के हौसले और बुलंद है। दबंग होने के कारण दोबारा कोई घटना कर सकते हैं। प्रार्थी शांत और गरीब व्यक्ति है। प्रार्थिनी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर जान माल की सुरक्षा दिलाकर न्याय दिलाए जाने की मांग की है।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
