सोनभद्र थाना अनपरा पुलिस द्वारा चेकिंग / दबिश के दौरान 01 लेपटाप बरामद कर 01 नफर वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। ( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

( सोनभद्र थाना अनपरा पुलिस द्वारा चेकिंग / दबिश के दौरान 01 लेपटाप बरामद कर 01 नफर वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार )

जनपद सोनभद्र थाना अनपरा में चोरी पर प्रभावी अंंकुश लगाने एवं उसमें संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक-22.11.2022 को थाना अनपरा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-143/2022 धारा 380, 411 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अनिल कुमार चौहान पुत्र किशुन चौहान निवासी देईथान गंगुआबारी, थाना घोसी, जनपद मऊ हाल-पता हिन्डालको कालोनी, रेनुकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र के कब्जे से चोरी की 01 अदद लैपटाप बरामद कर गिरफ्तार किया गया । थाना स्थानीय पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण;-
1.अनिल कुमार चौहान पुत्र किशुन चौहान निवासी देईथान गंगुआबारी, थाना घोसी, जनपद मऊ हाल-पता हिन्डालको कालोनी, रेनुकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र ।

बरामदगी का विवरण-
1. एक अदद लैपटाप अभियुक्त के कब्जे से बरामद ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक भैया एस0पी0 सिंह, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।
2. उ0नि0 विनोद कुमार यादव, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।
3. हे0का0 विनोद कुमार, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।
4. का0 नितेश सिंह, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।

( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!