वाराणसी थाना चोलापुर क्षेत्र में 26 वर्षीय महिला का संदिग्ध अवस्था कमरे में फांसी के फंदे से लटकता मिला शव परिजनों में मच गया कोहराम मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस। ( पंकज झां की खास रिपोर्ट )


( वाराणसी थाना चोलापुर क्षेत्र में 26 वर्षीय महिला का संदिग्ध अवस्था कमरे में फांसी के फंदे से लटकता मिला शव परिजनोमें मच गया कोहराम मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस )
वाराणसी चोलापुर थाना क्षेत्र के अजगरा चौकी अंतर्गत मल्लेपुर (अजगरा) ग्राम निवासिनी विवाहिता ने साड़ी का फंदा बनाकर मंगलवार देर शाम अपने कमरे में फांसी लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार जौनपुर जनपद के देवकली तकिया थाना केराकत निवासिनी रेनू देवी (26 वर्ष) का विवाह 6 वर्ष पूर्व मल्लेपुर(अजगरा) ग्राम निवासी रामकिशुन विश्वकर्मा के संग हुआ था। पति रामकिशुन बीएलडब्ल्यू में कारपेंटर का कार्य करता है। बताने के अनुसार मंगलवार देर शाम रेनू ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर साड़ी के सहारे फांसी लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। काफी देर तक कमरा न खोलने पर परिजनों को शंका हुई। इसके बाद बगल से झांकने पर अंदर का नजारा देख परिजन सन्न रह गये। घटना की सूचना मिलते ही एसीपी सारनाथ अमित कुमार श्रीवास्तव, चोलापुर प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्रा व अजगरा चौकी प्रभारी उमेश राय मौके पर मौके पर पहुंचे। पुलिस लाश को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई। मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि कोई भी संतान न होने के कारण मृतका के पति की बुआ एवं ससुराल पक्ष के लोग तानाकशी करते थे जिससे क्षुब्ध होकर विवाहिता ने यह कदम उठाया है।

( पंकज झां की खास रिपोर्ट )
