जौनपुर थाना शाहपुर थाना क्षेत्र में रोड को लेकर पुरानी रंजिश पर दबंगों ने साथियों संग मिलकर युवक को लाठी डंडों से पीट पीट कर किया गम्भीर रूप से घायल मौके से हुए फरार परिजनों ने घायल को उपचार हेतू पहुंचाया गया अस्पताल भाई ने पुलिस पर समय से रिपोर्ट न लिखने का लगाया आरोप। ( पंकज झां की खास रिपोर्ट )


( जौनपुर थाना शाहपुर थाना क्षेत्र में रोड को लेकर पुरानी रंजिश पर दबंगों ने साथियों संग मिलकर युवक को लाठी डंडों से पीट पीट कर किया गम्भीर रूप से घायल मौके से हुए फरार परिजनों ने घायल को उपचार हेतू पहुंचाया गया अस्पताल भाई ने पुलिस पर समय से रिपोर्ट न लिखने का लगाया आरोप )
जौनपुर गौराबाद शाहपुर थाना क्षेत्र के खलशहां ग्राम निवासी गोपी कुमार यादव पुत्र राजेंद्र यादव एवं विपिन यादव पर बीती रात गांव के दबंगों अमित यादव पुत्र सतई यादव, संदीप यादव पुत्र सतई यादव एवं राकेश यादव पुत्र बाकेलाल यादव द्वारा बुरी तरह ईंट और लाठी से मार पीट कर अधमरा कर दिया गया। जिसमे विपिन को हल्की चोट एवं गोपी को चहरे एवं सर पर ज्यादा गंभीर चोटें आई। गोपी को बेहोश देख दबंग घबरा गए एवं तीनों मौके से फरार हो गए। घर पर खबर लगते ही गोपी को जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने देखते ही मरीज को BHU ट्रामासेंटर वाराणसी भेज दिया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामले को देखते हुए पुलिस कार्यवाही में जुट गई है |

( पंकज झां की खास रिपोर्ट )
