गाजियाबाद थाना साहिबाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार पुलिस पर फायर कर भाग रहे अभियुक्त की पुलिस से हुई मुठभेड़ में अभियुक्त हुआ घायल 01 अवैध असलहा 05 कारतूस व मोटरसाइकिल, चोरी का मोबाइल बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर किया गया सलाखों के पीछे। ( अनिल गुप्ता की खास रिपोर्ट गाजियाबाद )

( गाजियाबाद थाना साहिबाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार पुलिस पर फायर कर भाग रहे अभियुक्त की पुलिस से हुई मुठभेड़ में अभियुक्त हुआ घायल 01 अवैध असलहा 05 कारतूस व मोटरसाइकिल, चोरी का मोबाइल बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर किया गया सलाखों के पीछे )

जनपद गाजियाबाद थाना साहिबाबाद पुलिस द्वारा नागद्वार कट मोहन नगर पर मोटरसाईकिल सवार एक व्यक्ति को चैकिंग के दौरान रोका गया तो मोटरसाइकिल सवार अपनी मोटर साइकिल को तेज गति से पीछे मोडकर पुलिस पर फायर करते हुए राजीव कॉलोनी मोहन नगर की ओर भागने लगा जिस पर थाना साहिबाबाद पुलिस टीम द्वारा अपने साहस का परिचय देते हुए बदमाश की घेराबन्दी की गयी । बदमाश के द्वारा पुलिस को लक्ष्य करके जान से मारने की नीयत से फायर किया गया, पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में बदमाश पुलिस की गोली लगने से इंडस्ट्रीयल एरिया मोहन नगर नियर राजीव कॉलोनी पर घायल हो गया । पूछताछ में पकड़े गए घायल बदमाश ने अपना नाम अश्वनी पुत्र राजेश निवासी अंबेडकर कॉलोनी थाना टीलामोड गाजियाबाद बताया। जिसके कब्जे से चोरी का एक मोबाइल , एक तमंचा 315 बोर मय 04 जिंदा,01 खोखा कारतूस 315 बोर व घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसायकिल बरामद हुई। बरामद मोबाइल के संबंध में थाना साहिबाबाद पर मुकदमा अपराध संख्या 55/22 धारा 379/328ipc पंजीकृत है। घायल अभियुक्त थाना साहिबाबाद के क्राइम नंबर 1836/22 धारा 411/414/34 भादवि क्राइम नंबर 1681/22 धारा 392/411 भादवि में वांछित चल रहा था। थाना साहिबाबाद पर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं

अभियुक्त का नाम व पता
1- अश्वनी पुत्र राजेश निवासी अंबेडकर नगर थाना टीलामोड़ गाजियाबाद उम्र करीब 30 वर्ष
बरामदगी का विवरण
1- घटना में प्रयुक्त एक रेडोन मोटर साइकिल
2- एक तमंचा 315 बोर
3- 05 कारतूस- (01 खोखा 04 जिंदा )
4- एक मोबाइल फोन चोरी का
अभियुक्त का अपराधिक इतिहास
1. 22/15 धारा 41ए crpc थाना अपराध शाखा दिल्ली
2. 1108/15 धारा 356,379,411,34 ipc थाना नंद नगरी दिल्ली
3 232/16 धारा 365,328,368,342,34ipc थाना हर्ष बिहार दिल्ली
4. 127/18 धारा 380ipc एनडीएलएस रेलवे दिल्ली
5. 50/19 धारा 25/54/59 आर्म एक्ट दिल्ली अपराध शाखा
6. 253/21 धारा 25/54/59आर्म्स एक्ट हर्ष बिहार दिल्ली
7. 1095/22 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट थाना साहिबाबाद गाज़ियाबाद
8. 1681/22 धारा 392,411ipc थाना साहिबाबाद गाज़ियाबाद
9. 55/22 धारा 379,328,411आईपीसी
10. 1836/22 धारा 414,414,34आईपीसी थाना साहिबाबाद गाज़ियाबाद

अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम
1. इंस्पेक्टर सचिन मलिक थाना प्रभारी साहिबाबाद
2. उ0नि0 सुनील शर्मा चौकी प्रभारी राजेंद्र नगर
3. उ0नि0 सौरभ चौकी प्रभारी सीमा मय टीम।

Back to top button
error: Content is protected !!