सुल्तानपुर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी ने प्राथमिक विद्यालय मुरली का औचक किया निरीक्षण। ( धर्मेंद्र पांडेय की खास रिपोर्ट )

( सुल्तानपुर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी ने प्राथमिक विद्यालय मुरली का औचक किया निरीक्षण )

सुल्तानपुर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी ने लंभुआ ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय मुरली का आकस्मिक निरीक्षण किया,एवम शैक्षिक गुणवत्ता को परखा।उन्होंने कक्षा चार की छात्रा अर्तिका से 17 व 19 का पहाड़ा सुना तथा दीवालों पर लगे प्रिंट रिच मटेरियल में लिखी कहानियों को पढ़वाया जिसे छात्रा ने पढ़ कर सुना दिया छात्रा को महामंत्री ने शाबाशी देकर उत्साहवर्धन किया कक्षा 3 के छात्र दिव्यांश धुरिया को गणित में स्थानीय मान एवम जोड़ के प्रश्न दिए जिसे छात्र से कॉपी पर हल किया तथा 17 का पहाड़ा बीच मे भूलने पर बच्चे को पहाड़ा याद करने के लिए कहा तथा शिक्षकों को बच्चों के शैक्षिक उन्नयन हेतु प्रेरित करने तथा सभी बच्चो की शैक्षिक गुणवत्ता बढाने के लिए सतत प्रयास करने को कहा।बच्चो से निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों के वितरण की जानकारी भी लेते हुए पढाई पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा।ततपश्चात विद्यालय में बनाये गए आकर्षक किचन गार्डन का निरीक्षण किया विद्यालय के सहायक अध्यापक सुजीत पाण्डेय ने बताया कि किचन गार्डन में ऑर्गेनिक खाद का प्रयोग करते हुए पालक सोया मेथी बैगन चुकंदर मूली धनिया गोभी मिर्चा गाजर लहसुन मटर का उत्पादन किया जाता है जिसका उपयोग एमडीएम के अंतर्गत बच्चों के खाने में किया जाता है।विद्यालय की गिरी वाउंडीवाल व साफ सफाई पर असंतोष जाहिर करते हुए सफाईकर्मी के संबंध में खण्ड विकास अधिकारी लम्भुआ से बात करने के लिए कहा।शिक्षकों को “उत्तर प्रदेश कहानी बदलाव की “पुस्तक भेंट की।इस मौके पर प्रधानाध्यापक रणवीर सिंह,सहायक अध्यापक प्रीति सिंह,सुजीत पाण्डेय,रसोइयां संजू संगीता माधुरी आदि मौजूद रही।

( धर्मेंद्र पांडेय की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!