सहारनपुर थाना मंडी पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 02 अभियुक्त शातिर चोरों को गिरफ्तार कर खाद्य सामग्री व 01 अवैध चाकू किया गया बरामद। (शहनवाज खान की खास रिपोर्ट सहारनपुर)

( सहारनपुर थाना मंडी पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 02 अभियुक्त शातिर चोरों को गिरफ्तार कर खाद्य सामग्री व 01 अवैध चाकू किया गया बरामद )

सहारनपुर जिले के कप्तान डॉ विपिन ताडा के आदेश पर वांछित अभियुक्त, नशा तस्कर एवं चोरों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक के कुशल मार्गदर्शन में सीओ फर्स्ट अजेंद्र यादव के निर्देशन में थाना मंडी प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने एक टीम गठित कर चोरी की घटनाओं का खुलासा करने के लिए पुलिस टीम को लगाया हुआ था जिसमें आज चिलकाना अड्डे से पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों शातिर चोरों को किया गिरफ्तार। चोरी किया गया सामान भी किया बरामद। पकड़े गए आरोपियों पर पूर्व में भी कई अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तार करने वाली टीम ;- प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार, उपनिरीक्षक सोनू राणा उपनिरीक्षक अशोक कुमार, कॉन्स्टेबल राहुल कुमार, अंकित पंवार, शुभम सिंह, विवेक कुमार मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!