उत्तर प्रदेश आगरा जिले विगत दिनों अपहरण किए गए बच्चे
SOG टीम द्वारा वृदावन से सकुशल बरामद एक अभियुक्त को किया गिरफतार जांच में जुटी पुलिस। ( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )


( आगरा जिले विगत दिनों अपहरण किए गए बच्चे को SOG टीम द्वारा वृदावन से सकुशल बरामद एक अभियुक्त को किया गिरफतार जांच में जुटी पुलिस )
उत्तर प्रदेश आगरा में मंगलवार शाम को किडनैप हुआ 2 साल का बच्चा मयंक मथुरा के वृंदावन में मिल गया. पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने बुधवार रात बच्चे को बरामद किया है. वारदात के वक्त किडनैपर CCTV में कैद हो गया था। पुलिस पहले किडनैपर मोहसिन तक पहुंची. फिर, बच्चे को बरामद किया. जिस महिला के घर में मोहसिन ने बच्चे को छिपाया था उसे अपनी बहन बताया था | किडनैपिंग की वजह अभी बहुत स्पष्ट नहीं हो पाई है. पुलिस को अब तक की पूछताछ में मोहसिन ने बताया कि उस पर 25 हजार रुपए का कर्ज था. इसे चुकाने के लिए उसने बच्चे का किडनैप किया. उसका प्लान था कि उसका एक दोस्त है जिसके बच्चा नहीं है. वह बच्चे को उसे बेच देगा. इससे पहले उसने कहा था कि बच्चा अच्छा लगा था, इसलिए उठा ले गया |

( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )
