उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद नगर शिकोहाबाद क्षेत्र आदर्श कृष्ण महाविद्यालय में विभिन्न विद्यालयों से आये प्रतिभागी छात्र छात्राओं की हाफ मैराथन दौड़ का किया गया आयोजन एवं मैराथन विजेता छात्र छात्राओं को पुरस्कार से किया गया सम्मानित।  (  वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

 

( वाईट डॉ सुकेश यादव जेएस विश्वविद्यालय शिकोहाबाद )

( वाईट डॉ रजनी यादव डायरेक्टर ज्ञानदीप सीनियर सेकेंडरी स्कूल शिकोहाबाद)

( फिरोजाबाद नगर शिकोहाबाद क्षेत्र आदर्श कृष्ण महाविद्यालय में विभिन्न विद्यालयों से आये प्रतिभागी छात्र छात्राओं की हाफ मैराथन दौड़ का किया गया आयोजन एवं मैराथन विजेता छात्र छात्राओं को पुरस्कार से किया गया सम्मानित )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद शिकोहाबाद नगर में हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न स्कूल के बच्चों ने प्रतिभाग किया। मैराथन में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। रविवार को सुबह करीब साढ़े पांच बजे से अनिल कुमार के संयोजन में करीब डेढ़ हजार से अधिक बच्चे आदर्श कृष्ण महाविद्यालय के प्रांगण में एकत्रित हुए। जहां से हाफ मैराथन को तीन हिस्से में विभाजित किया गया। जिसमें 21 किमी, 10 किमी, तथा छोटे बच्चों के लिए 3 किमी की दूरी को तय कराकर इस आयोजन का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आदर्श कृष्ण महाविद्यालय के मैदान से की गई। जिसमे एके कालेज के प्राचार्य मोकम सिंह यादव व कार्यक्रम आयोजक अनिल यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन कॉलेज से शुरू होकर पालीवाल चौराहे, नारायण होटल, तहसील तिराहा, पक्का तालाब, कटरा बाजार, एटा तिराहा, मैनपुरी तिराहा होते हुए एनएच टू से होते हुए एके कालेज में जाकर समाप्त हुई। मैराथन के दौरान प्रतिभागियों को निकालने के लिए जगह – जगह पुलिस प्रशासन को भी तैनात किया गया था ।

 (  वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!