उत्तर प्रदेश औरैया थाना अजीतमल क्षेत्र विगत दिनों भट्टे पर कार्य कर रहे मुनीम की हुई हत्या पर परिजनों को प्रशासन की कार्रवाई पर असंतुष्ट होने पर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग के सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर निकाला कैंडल मार्च। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया थाना अजीतमल क्षेत्र विगत दिनों भट्टे पर कार्य कर रहे मुनीम की हुई हत्या पर परिजनों को प्रशासन की कार्रवाई पर असंतुष्ट होने पर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग के सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर निकाला कैंडल मार्च )
उत्तर प्रदेश औरैया अजीतमल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बीघेपुर निवासी चंद्रभान उर्फ सी बी जोकि चौधरी ईट भट्टे पर मुनीम का कार्य संभालते थे। भट्टे पर कार्य के दौरान ही कुछ दिन पूर्व सूत्रों के मुताबिक किसी धारदार हथियार से मारकर हत्या की गई थी परिजनों ने जिसकी शिकायत कोतवाली में भी की थी। जिसके बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य बिंदुओं पर जांच के साथ आगे की कार्रवाई करने का प्रशासन ने भरोसा दिया था। किंतु परिजनों का आरोप है कि अपराधियों ने किसी तरह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धांधली एवं प्रशासन ने लेनदेन के साथ अपराधियों का बचाव किया। इस प्रकरण का संज्ञान राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने लिया एवं परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाया इस बीच भारी संख्या में क्षेत्रीय जनों एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सदस्यों ने कैंडल मार्च निकालकर नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की ।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
