उत्तर प्रदेश औरैया माधव हैप्पी ओल्ड एज होम वृद्धाश्रम का मंडलायुक्त द्वारा किया गया औचक निरीक्षण वृद्धाश्रम में वृद्ध महिलाओं द्वारा बनाई गई उद्योग सामाग्री देख की भूरी भूरी प्रशंसा हुए भावुक। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया माधव हैप्पी ओल्ड एज होम वृद्धाश्रम का मंडलायुक्त द्वारा किया गया औचक निरीक्षण वृद्धाश्रम में वृद्ध महिलाओं द्वारा बनाई गई उद्योग सामाग्री देख की भूरी भूरी प्रशंसा हुए भावुक )

उत्तर प्रदेश औरैया माधव हैप्पी ओल्ड एज होम ( वृद्धाश्रम) आने पुर औरैया में मंडल आयुक्त डॉ0 राजशेखर के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान उन्होंने वृद्ध आश्रम में संचालित वृद्ध महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा अगरबत्ती धूप बत्ती धूप कोन आदि सामग्री का निर्माण करती हुई वृद्ध महिलाओं को देखा और उनका मनोबल बढ़ाया जिसमें राजा बेटी विगत 5 वर्षों से वृद्ध आश्रम में रह रही हैं तथा वृद्ध महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष भी हैं उनकी दास्तां को सुनकर वह भावविभोर हो उठे उसके बाद वृद्ध आश्रम में वृद्ध महिलाओं द्वारा मूंग की दाल मूंगौड़ी देखकर खुश हुए और एक डिब्बा भी भेंट स्वरूप वृद्ध महिलाओं ने महोदय जी को भेंट किया। उसके उपरांत वृद्ध स्वयं सहायता समूह द्वारा वहां पर वृद्ध आश्रम द्वारा बागवानी में प्याज व गोभी की पौध वृद्धजनों के द्वारा लगाते हुए देखकर अत्यंत खुश हुए उसके पश्चात उन्होंने वृद्धजनों के हाल-चाल लिए तथा वृद्ध आश्रम की समस्त गतिविधियों का अल्बम संस्था संस्थापक जी के द्वारा दिखाया गया जिसे देखकर वह बहुत खुश हुए और कहा कि प्रशासन की ओर से जो भी सहयोग होगा वह अच्छे से अच्छा करने का प्रयास अनवरत किया जाता रहेगा। इसी बीच जिलाधिकारी औरैया ने भी वृद्धाश्रम के समस्त क्रिया कलापों को देखकर बहुत खुश होकर सराहना की। कार्यक्रम में उपस्थित जिलाधिकारी श्री प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक चारू निगम, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, उप जिला अधिकारी मनोज सिंह सदर औरैया, समाज कल्याण अधिकारी डॉ0 इंद्रा सिंह, संस्था सचिव श्री राजवर्धन शुक्ल, संस्था कोषाध्यक्ष अनुराधा शुक्ला, राष्ट्रीय कवि अजय अंजाम, वृद्धाश्रम प्रबंधक नरेंद्र पाल, हिमांशु मिश्रा, शुशील कुमार, अनिल कुमार, हरदीप लालमणि आदि स्टाफ मौजूद रहा।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!