उत्तर प्रदेश औरैया थाना फफूंद क्षेत्र में रविवार को पुरानी रंजिश में हुई युवक की हत्या पर 36 घंटे बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर परिजनों ने रोड पर शव रखकर लगाया जाम प्रशासन के फूले हाथ पांव । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

 

( औरैया थाना फफूंद क्षेत्र में रविवार को पुरानी रंजिश में हुई युवक की हत्या पर 36 घंटे बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर परिजनों ने रोड पर शव रखकर लगाया जाम प्रशासन के फूले हाथ पांव )

उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद थाना क्षेत्र के गांव कुठर्रा में एक किसान की हत्या हुए 36 घंटे बीतने के बाद भी हत्यारों को गिरफ्तार नही करने से ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और उन्होंने शव का अंतिम संस्कार नही करके फफूंद दिबियापुर रोड पर बैसुंध्रा गांव के पास सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका आरोप था थानाध्यक्ष फफूंद आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। हम लोगो को उल्टा धमका रहे हैं। गांव कुठरा निवासी 44 वर्षीय किसान राजकुमार उर्फ छुन्नू की रविवार रात डीजल लेकर दिबियापुर से लौटते वक्त बैसुंधरा और दूल्हा राय का पुरवा के बंबा पर पुरानी रंजिश को लेकर हत्या कर दी गई थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही नरेश कठेरिया व उसके पुत्र धर्मेंद्र उर्फ डीपी और गुलशन व उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था शाम को शव गांव वापस आने के बाद स्वजनों ने अंतिम संस्कार नही किया और पुलिस से हत्यारो की गिरफ्तारी की मांग की। मंगलवार की सुबह स्वजनो का सब्र छलक उठा और उन्होंने शव को बैसुंधरा बंबा पर रखकर जाम लगा दिया। स्वजनों का आरोप था कि फफूंद प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार पांडेय राजनेतिक दबाब में हत्यारो को बचा रहे हैं। जबकि हत्यारे गांव के आसपास ही घूम रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस उल्टा मृतक के स्वजनों को ही धमका रही है। प्रभारी निरीक्षक विजय पांडेय ने शव को जबरन अंतिम संस्कार कराने का दबाब बनाते हुए शव को छीनने लगी और महिलाओं व ग्रामीणों से अभद्रता की। जिससे ग्रामीणों में गुस्सा बढ़ गया। और उन्होंने 940 बजे सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही मौके पर सीओ अजीतमल, अपर पुलिस अधीक्षक सहित कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुच गई। जहां पर अपर पुलिस अधीक्षक के आश्वासन के वाद लगभग 1 घण्टे वाद 10:25 पर जाम खुल सका।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!