उत्तर प्रदेश औरैया भाजपा कार्यालय पर भाजपा किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा आगामी चुनाव के दृष्टिगत सम्मेलन समारोह का किया गया आयोजन। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया भाजपा कार्यालय पर भाजपा किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा आगामी चुनाव के दृष्टिगत सम्मेलन समारोह का किया गया आयोजन )

उत्तर प्रदेश औरैया भाजपा कार्यालय औरैया पर भाजपा किसान मोर्चा का औरैया नगरीय सम्मेलन सम्पन्न हुआ ।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश ही नहीं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, और भाजपा की आज प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार है पार्टी निकाय चुनाव में पूरी तैयारी से लड़ेगी और पार्टी अपना वर्चस्व निकाय चुनाव दिखाएगी। श्री शुक्ला ने कहा कि किसान मोर्चा पूरे कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में निकाय चुनाव में पार्टी को विजय दिलाने का काम करेगा । आज विपक्ष व हताश निराश है ,जनता भाजपा की ओर देख रही है । जनता अब निकाय चुनाव में भी भाजपा को जिताने का मन बना चुकी है ,सभी कार्यकर्ताओं से जोश के साथ निकाय चुनाव में जुटने का आह्वान किया । जिले के प्रभारी प्रमोद बॉर्डर ने कहा कि भाजपा में एक छोटा सा कार्यकर्ता कल का चेयरमैन नगर पालिका अध्यक्ष हो सकता है ,पार्टी जिसे भी अधिकृत करें उसके साथ सभी कार्यकर्ताओं को जी जान से जुटकर जिताने की अपील की । सम्मेलन को क्षेत्रीय मंत्री आशीष चतुर्वेदी ,अवधेश शुक्ला ,भूरे चौबे ने को संबोधित किया। जिलाध्यक्ष डॉ विनोद दुबे ने आये हुए सभी मण्डल अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया ।सम्मेलन का संचालन जिला महामंत्री राम जी बाजपेई ने किया ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष विशाल दुबे ,सौरभ चतुर्वेदी, राजा दीक्षित, अवध चतुर्वेदी, राहुल गुप्ता, अंकुर तिवारी, रविन्द्र चतुर्वेदी, विवेक सेंगर, विनोद राजपूत, शिवम चौबे ,बंटी चतुर्वेदी, रामबाबू भदौरिया, राजू ठाकुर सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!