उत्तर प्रदेश औरैया यातायात प्रभारी द्वारा सेमफोर्ड पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत कार्यक्रम का आयोजन कर बच्चों को किया गया जागरूक। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया यातायात प्रभारी द्वारा सेमफोर्ड पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत कार्यक्रम का आयोजन कर बच्चों को किया गया जागरूक )

उत्तर प्रदेश औरैया यातायात माह के तहत पुलिस अधीक्षक चारू निगम के कुशल नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी यातायात जनपद औरैया भरत पासवान के पर्यवेक्षण में यातायात प्रभारी टीआई डॉ के0के0 मिश्र व टीम द्वारा सेमफोर्ड पब्लिक स्कूल औरैया तथा बी0बी0एस0 स्मृति विधापीठ औरैया में यातायात माह सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को जागरूक करते हुए सड़क सावधानीपूर्वक पार करने, सड़क पर खेलकूद न करने तथा सड़क पर जल्दबाजी न करने के बारे में प्रेरित किया तथा अपने परिजनों को हेलमेट पहनने व सीट बेल्ट लगाने को कहने के लिए प्रेरित किया। छात्र छात्राओं को यातायात के नियमों की जानकारी देकर सड़क दुर्घटनाओं से बचाव हेतु सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया एवं सभी छात्र छात्राओं से यातायात के नियमों का पालन करने हेतु अपील की गई एवं यातायात के नियमों की जानकारी एवं जागरूक करने हेतु सभी छात्र छात्राओं को पंपलेट वितरित किए तथा अपने परिजनों को हेलमेट पहनने व सीट बेल्ट लगाने को कहने के लिए प्रेरित किया। अन्य यातायात पुलिस कर्मियों द्वारा यातायात माह सड़क सुरक्षा जागरूकता के बारे मे समझाते हुए नियमों का पालन कराया गया व पंपलेट वितरित किए गए तथा नियमों का उल्लंघन करने वालो का चालान किया गया।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!