उत्तर प्रदेश औरैया थाना कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम द्वारा एटीएम मशीनों से छेड़छाड़ कर बैकों व भाली जनता को चपत लगाने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 109एटीएम कार्ड,70,000नगदी ,03 मोटरसाइकिल,व 03 मोबाइल किया गया बरामद। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

 

( औरैया थाना कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम द्वारा एटीएम मशीनों से छेड़छाड़ कर बैकों व भाली जनता को चपत लगाने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 109एटीएम कार्ड,70,000नगदी ,03 मोटरसाइकिल,व 03 मोबाइल किया गया बरामद )

उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारु निगम के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री शिष्यपाल के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री प्रदीप कुमार के नेतृत्व में साइबर/सर्विलांस/एसओजी व थाना कोतवाली औरैया पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए 03 अन्तर्राज्यीय गिरोह के मास्टर माइन्ड को उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार कर कब्जे से विभिन्न बैंको के 109 ATM व रु0 70,000 नगद बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की । जनपद में साइबर अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारु निगम के द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में कल दिनांक- 29.11.2022 को उ0नि0 तन्मय चौधरी व उ0नि0 बृजेश भार्गव मय हमराहीगण थाना कोतवाली औरैया द्वारा बैंकों व बैंक एटीएम मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था व आस-पास संदिग्धों की चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि तीन अलग-अलग मोटर साइकिल पर सवार साइबर अपराधी जोकि बैंक एटीएम मशीनो से छेड़छाड़ कर पैसों की जालसाजी करते है फफूंद रोड नहर पुल के पास खड़े है। इस सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए कोतवाली पुलिस टीम मय साइबर/सर्विलांस व एसओजी टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर अभियुक्तगणों की योजनाबद्ध तरीके से आवश्यक घेराबन्दी कर तीनो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से विभिन्न बैंको के कुल 109 ATM व रु0 70,000 नगद बरामद हुए। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली औरैया में मु0अ0सं0 1056/22 धारा 420/411 IPC व 66D IT ACT चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पूंछतांछ का विवरण- गिरफ्तार अभियुक्तगणों द्वारा पूंछतांछ के दौरान मुख्य अभियुक्त मनमोहन द्वारा बताया गया कि मैं व मेरे गिरफ्तार अन्य दो साथियों द्वारा मिलकर इन जालसाजी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता था घटना को अंजाम देने के लिए दिनेश व रोहित द्वारा अपने आस-पास के भोले-भाले लोगों व अपने परिचितों को बहलाफुसलाकर व सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर उनका बैंक में खाता खुलाकर उनके खाता, ATM व पिन प्राप्त कर लेते थे। प्राप्त खाते में कुछ रुपये जमा कर उन्ही जमा पैसों को निकालने के लिए हम लोगों द्वारा अन्य राज्यों में जाकर ATM मशीनों से पैसा निकालने के दौरान ATM मशीनों में छेडछाड़ कर पैसों की निकासी कर लेते थे तथा तकनीकि समस्या दिखाकर सम्बन्धित बैंक को पैसे प्रात्त न होने की ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा देते थे जिससे छेडछाड़ कर निकाली गई धनराशि पुनः खातों में आ जाती थी। प्राप्त पैसों को आपस में बांट लेते थे तथा अपने-अपने शौख पूरे करते थे यह काम है पिछले करीब 02 सालों से कर रहे है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण विवरण-
1. मनमोहन सिहं निषाद पुत्र कालीचरन निवासी हीरापुर थाना कालपी जनपद जालौन
2. दिनेश निषाद पुत्र भगवानदीन निवासी बसन्तपुर थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया
3. रोहित कुमार निषाद पुत्र लायक सिंह निवासी नोरी राजपुर थाना अयाना जनपद औरैया
आपराधिक इतिहास-
अभियुक्त मनमोहन इससे पूर्व राजस्थान से धोखाधड़ी के मामले में जेल जा चुका है अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
बरामदगी-
1-विभिन्न बैंको के 109 ATM
2-रु0 70,000 नगद
3- 03 एन्ड्राएड मोबाइल फोन
4- 03 अदद अपाचे मोटर साइकिल
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
प्रथम टीम- एस0ओ0जी0 प्रभारी श्री प्रवीन कुमार, कां0 गोविन्द सिंह, कां0 दीपक कुमार, कां0 धर्मेन्द्र कुमार, कां0 मनीष कुमार, कां0 विजय कुमार(साइबर सेल), कां0 अनुराग मिश्रा(साइबर सेल), कां0, सिद्धार्थ शुक्ला, कां0 सुबोध कुमार,कां0 दुष्यन्त कुमार, कां0 नवीन कुमार, कां0 आकाश कुमार, कां0 सुभाष।
द्वितीय टीम थाना कोतवाली औरैया- प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली औरैया श्री रवि श्रीवास्तव, उ0नि0 तन्मय चौधरी, उ0नि0 बृजेश भार्गव, कां0 सूर्यकांत, कां0 जितेन्द्र सिरोही
पुरुस्कृत धनराशि- 25000/- रू0


(  पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!