उत्तर प्रदेश कानपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता सपा विधायक इरफान सोलंकी व भाई रिजवान ने कुर्की कार्यवाही के पहले कमिश्नर बीपी जोगदंड के आवास पर किया आत्मसमर्पण। (धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

 

( कानपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता सपा विधायक इरफान सोलंकी व भाई रिजवान ने कुर्की कार्यवाही के पहले कमिश्नर बीपी जोगदंड के आवास पर किया आत्मसमर्पण )

उत्तर प्रदेश कानपुर समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी ने आज शुक्रवार खुद आत्मसमर्पण कर दिया है।इरफान सोलंकी और रिजवान सोलंकी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 60 टीमें लगी थी, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी।आज पुलिस को सपा विधायक के घर की कुर्की की कार्रवाई करनी थी,लेकिन इससे पहले सोलंकी ने सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी,हसन रूमी और पत्नी व बच्चों के साथ पुलिस कमिश्नर के बंगले पर आत्मसमर्पण कर दिया है।

कुर्की की कार्रवाई से पहले सोलंकी ने किया आत्मसमर्पण;-

इरफान सोलंकी के घर पर आज पुलिस की ओर से मुनादी कराई जा सकती थी।पुलिस ने धारा 82 के लिए कोर्ट में अर्जी भी दी थी,जिस पर आज फैसला सुनाया जाएगा।इसको लेकर पुलिस अधिकारियों ने तैयारी भी कर ली है।कोर्ट का ऑर्डर मिलने के बाद दोपहर तक पुलिस सोलंकी के घर मुनादी करा सकती थी,लेकिन इससे पहले ही सोलंकी ने नाटकीय ढंग से साथी विधायकों की उपस्थिति में पुलिस कमिश्नर के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

क्या था पूरा मामला;-

जाजमऊ थाना क्षेत्र के केडीए कॉलोनी की रहने वाली नजीर फातिमा के घर 7 नवंबर की रात में आगजनी हुई थी।जिस पर नजीर फ़ातिमा ने समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी के खिलाफ 8 नवंबर को एफआईआर दर्ज कराई थी।इस घटना के बाद पुलिस दोनों भाइयों की तलाश में जुटी थी,लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका था।आज इरफान सोलंकी ने 23 दिनों के बाद पुलिस कमिश्नर के बंगले पर पहुंच आत्मसमर्पण कर दिया।
रिजवान सोलंकी ने भी कुछ देर बाद आत्मसमर्पण कर दिया।पुलिस को दोनों भाइयों की लंबे समय से तलाश थी।

Back to top button
error: Content is protected !!