उत्तर प्रदेश आगरा बाह थाना पिढौरा क्षेत्र पति पत्नी के चल रहे विवाद पिता ने नकली इंस्पेक्टर बन बेटे की अपह्रण करने की रची साज़िश में पिता सहित दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )

( आगरा बाह थाना पिढौरा क्षेत्र पति पत्नी के चल रहे विवाद पिता ने नकली इंस्पेक्टर बन बेटे की अपह्रण करने की रची साज़िश में पिता सहित दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )
उत्तर प्रदेश आगरा बाह थाना पिढ़ौरा क्षेत्र के गोपालपुरा नकली पुलिस इस्पेक्टर बनकर पहुंचे बदमाशों ने यूकेजी के छात्र का किया अपहरण | यूकेजीके छात्र के अपहरण के बाद पुलिस महकमे में मचा हड़कंप पिढ़ौरा से स्कूली छात्र छात्राओं के साथ इको गाड़ी में शांतिनिकेतन स्कूल पिनाहट में पढ़ने के लिए आ रहा था छात्र स्विफ्ट गाड़ी में नकली इस्पेक्टर बनकर आए पांच अज्ञात बदमाशों ने चेकिंग के बहाने रुकवा आई थी इको कार बंदूक की नोक पर गोपालपुरा के पास इको कार से 7 वर्षीय रिदान पुत्र सौरभ सिंह का किया गया अपहरण | शोर-शराबा सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणो गने इंस्पेक्टर की वर्दी पहनकर पहनकर पहुंचे एक बदमाश को दबोचा | अपने आपको घिरता देख यूकेजी के छात्र का कर ले गए शिफ्ट कार सवार बदमाश सूचना पर पहुंची पीआरवी 0047 ने इस्पेक्टर की वर्दी पहने एक अपराधी को हिरासत में लिया |
पिता ने नकली इंस्पेक्टर के साथ रची बच्चे के अपहरण की साजिश,पूछताछ में खुला का राज
आगरा।शुक्रवार की सुबह पिड़ौरा थाना क्षेत्र में नकली इंस्पेक्टर ने स्कूल वैन को चेकिंग के बहाने रोक लिया।वैन में बैठे 7 वर्षीय छात्र को अगवा कर लिया।नकली इंस्पेक्टर बच्चे को अपनी गाड़ी से लेकर भागने वाला था,तभी बच्चों ने शोर मचा दिया।बच्चों का शोर सुनकर आसपास से गुजर रहे लोग और ग्रामीणों ने घेराबंदी कर नकली इंस्पेक्टर और उसके साथियों को दबोच लिया गया।यह पति-पत्नी का विवाद है। पुलिस ने नकली इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह लगभग 8 बजे पिड़ौरा के गांव गड़ी रामचंद्र सैनी के विनीता सिकरवार का 7 वर्षीय बेटा रेदान स्कूल वैन से अपने स्कूल जा रहा था।इसी दौरान स्कूल से 1 किलोमीटर पहले एक इंस्पेक्टर और उनके साथ कुछ लोगों ने वाहन को चेकिंग के नाम पर रोक लिया।इंस्पेक्टर बनकर आए व्यक्ति ने वैन में सवार रेदान को जबरन उतार लिया और अपने साथ गाड़ी में बैठाने लगा।यह देखकर वैन में मौजूद बच्चों ने और वैन चालक ने शोर मचाना शुरू कर दिया।जिससे आसपास के लोग और ग्रामीण मौके पर जुट गए।ग्रामीणों ने इंस्पेक्टर बने व्यक्ति को और उसके साथियों को घेर लिया।ग्रामीणों ने नकली इंस्पेक्टर समेत दो लोगों को दबोच लिया और पुलिस को घटना की सूचना दे दी।सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी नकली इंस्पेक्टर से पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस पूछताछ में पता चला कि सौरभ की शादी विनीता सिकरवार से 8 वर्ष पहले हुई थी।दोनों के बीच परिवार न्यायालय में विवाद चल रहा है। 7 वर्षीय रेदान मां के पास रहता है।विनीता का पति सौरभ रेदान को अपने साथ ले जाना चाहता था और इसी वजह से उसने नकली इंस्पेक्टर के साथ स्कूल वैन से चेकिंग के नाम पर बच्चे को ले जाने की योजना बनाई थी।

( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )
