उत्तर प्रदेश फतेहपुर थाना ललौली पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस द्वारा चेकिंग/ गस्त के दौरान 15 मोबाइल,04 देशी बम, बरामद कर 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( राजकुमार विश्वकर्मा की खास रिपोर्ट )


( फतेहपुर थाना ललौली पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस द्वारा चेकिंग/ गस्त के दौरान 15 मोबाइल,04 देशी बम, बरामद कर 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )
उत्तर प्रदेश फतेहपुर पुलिस अधीक्षक महोदय व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज 1 दिसंबर थाना प्रभारी निरीक्षक ललौली रविंद्र श्रीवास्तव मय हमराही फोर्स के साथ गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर वाहिदपुर मोड के पास से अभियुक्त गण शाहरुख पुत्र अय्यूब कुरैशी निवासी शास्त्री नगर थाना ललौली जनपद फतेहपुर 21 वर्ष दूसरा अतीक पुत्र रफीक कुरैशी निवासी शास्त्री नगर थाना ललौली जनपद फतेहपुर 20 वर्ष को गिरफ्तार किया है तलाशी के दौरान अभियुक्तों के पास से विभिन्न कंपनियों के 15 मोबाइल व 4 देसी बम बरामद हुए हैं बताते हैं कि पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि हम लोग आज इन मोबाइलों को बेचने के लिए आए थे और यह मोबाइल हमने बहुआ व भीड़भाड़ वाले स्थानों से चुराए हैं हम लोग साथ में देसी बम भी रखते हैं लोगों द्वारा विरोध करने पर दर्शक फैलाने का काम भी करते हैं पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर माननीय न्यायालय को रवाना किया है इस बड़ी कामयाबी में प्रभारी निरीक्षक ललौली रविंद्र श्रीवास्तव उप निरीक्षक राजेश यादव प्रभारी सर्विलांस जनपद फतेहपुर उप निरीक्षक विजय कुमार त्रिवेदी चौकी प्रभारी बहुआ थाना ललौली जनपद फतेहपुर कांस्टेबल प्रदीप कुमार थाना ललौली कांस्टेबल राहुल कुमार थाना ललौली कांस्टेबल नियाज उल हक थाना ललौली कांस्टेबल सनत पटेल सर्विलांस सेल फतेहपुर भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

( राजकुमार विश्वकर्मा की खास रिपोर्ट )
