वाराणसी माननीय न्यायालय के निर्देशन में थाना बड़ागांव पुलिस द्वारा फरार चल रहे मां बेटे के घर पर कुर्की की नोटिस की गई चस्पा ‌। ( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

( वाराणसी माननीय न्यायालय के निर्देशन में थाना बड़ागांव पुलिस द्वारा फरार चल रहे मां बेटे के घर पर कुर्की की नोटिस की गई चस्पा )

वाराणसी स्थानीय थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में घटित दहेज हत्या के मुकदमे में फरार चल रहे आरोपी एक महिला एवं दुसरे मुकदमे में फरार चल रही आरोपी महिला और पुत्र के विरुद्ध धारा 82 दंड प्रक्रिया के तहत सोमवार को उनके घरों और आसपास के गांव में बड़ागांव पुलिस ने मुनादी कराते हुए कुर्की की नोटिस चस्पा की है। जानकारी के अनुसार थानाक्षेत्र के शाहपुर गांव निवासिनी निर्मला देवी एवं उनके पुत्र सोनू चौधरी के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा कुछ माह पूर्व पंजीकृत कराया गया है तबसे उपरोक्त आरोपी फरार चल रहे हैं इसी तरह इसी थानाक्षेत्र के फत्तेपुर गांव निवासी आरोपिता बबीता देवी के विरुद्ध भी कुछ माह पूर्व दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत है।आरोपिता अभी तक फरार चल रही है। मुकदमे की गंभीरता को देखते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जनपद वाराणसी के द्वारा धारा 82 के अंतर्गत कार्रवाई करने का आदेश बड़ागांव पुलिस को दिया गया है।

( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!