उत्तर प्रदेश कानपुर थाना नवाबगंज क्षेत्र माह पूर्व दबंगों ने युवक की जमकर की थी पिटाई मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस द्वारा दबंगों की नहीं हुई गिरफ्तारी को लेकर पीड़ीत ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार। ( धर्मेंद्र पांडेय की खास रिपोर्ट )

( बाईट। वीरेंद्र सिंह, पीड़ित )
उत्तर प्रदेश कानपुर के नवाबगंज थानाक्षेत्र में बीते महीने दबंगों ने एक युवक को जमकर पीटा था। जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा तो दर्ज किया, लेकिन अभियुक्तों पर कोई कार्यवाई नही हुई। जिसके चलते सोमवार को पीड़ित ने पुलिस आयुक्त बीपी जोगदंड से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। आपको बताते चलें कि नवाबगंज निवासी पीड़ित वीरेंद्र सिंह ने बताया कि इलाके में रहने वाले दबंग विनय गुप्ता उर्फ पोचू , हिमांशु श्रीवास्तव राहुल और अन्ना समेत 7 अज्ञात लोगों ने उन्हें आजाद पार्क के पास रोककर शराब के रूपए मांगे। रुपए न देने पर उक्त लोगों ने मारपीट कर दी। जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई। बताया गया कि, घटना के बाद नवाबगंज पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज की लेकिन अभियुक्तों पर कार्यवाई नही हुई। जिसके चलते अभी भी दबंग आए दिन धमकी देते है। वहीं पीड़ित वीरेंद्र ने आज पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड से मिलकर आरोपियों पर कार्यवाही करने की गुहार लगाई। जिसके बाद पुलिस कमिश्नर ने उन्हें उचित कार्यवाही का आश्वाशन दिया है।

( धर्मेंद्र पांडेय की खास रिपोर्ट )
