उत्तर प्रदेश औरैया थाना फफूंद क्षेत्र जुआं में लम्बी हार के बाद युवक ने कमरा बंद कर फांसी पर झूला परिजनो में मच गया कोहराम मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया थाना फफूंद क्षेत्र जुआं में लम्बी हार के बाद युवक ने कमरा बंद कर फांसी पर झूला परिजनो में मच गया कोहराम मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस  )

उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद क्षेत्र के गांव सिंदुरिया आलमपुर के मौजा तुलसीपुर निवासी डीलर हरिवंश लाल के बड़े पुत्र पवन दोहरे गांव में कुछ दोस्तों के साथ जुआ खेलने गया हुआ था जुआ में बड़ी रकम हार जाने के बाद बीती शाम वह अपने घर आया और बिना कुछ बोले अपनी पत्नी को घर के एक कमरे में ले जाकर बंद कर दिया और खुद दूसरे कमरे में दरवाजा बंद करके छत में लगे कुंडे में प्लास्टिक रस्सी से फांसी लगा ली उधर बंद कमरे में पत्नी ने अपने सास ससुर को फोन से जानकारी दी आनन फानन में परिजन समेत ग्रामीण घर पहुंचे तो दरवाजा बंद था। ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो देखा पवन की मृत्यु हो चुकी थी यह देख परिजनों में कोहराम मच गया। और ग्रामीण इकठ्ठा हो गए उसके बाद लगभग 9 बजे के बाद जैसे ही फफूंद पुलिस को खबर मिली तो घटना स्थल पर पहुंचीं पुलिस ने मृतक पवन दोहरे के शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल औरैया भेज दिया इस दौरान मृतक के पिता हरिवंश लाल व पत्नी मोहिनी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया मृतक अपने परिवार में सबसे बड़ा बेटा था जबकि उसका एक और छोटा भाई है मृतक की शादी पांच साल पहले इटावा जिले के किसी गांव में हुई थी वह अपने पीछे लगभग तीन महीने की बेटी छोड़ गया।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!