सहारनपुर थाना तीतरो पुलिस द्वारा चेकिंग/ दबिश के दौरान 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर किया गया सलाखों केे पीछे। ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )


( सहारनपुर थाना तीतरो पुलिस द्वारा चेकिंग/ दबिश के दौरान 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर किया गया सलाखों केे पीछे )
सहारनपुर भर में हुए क्राईम ग्राफ मे सबसे शातिर अपराधियों की लिस्ट में पहला नाम अपराध की दुनिया के किंग मोनू सैनी का आता है,जो माननीय न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद भी थाना तीतरो के दबंग इंस्पेक्टर सतीश कुमार के डर से छुपता छूपाता फिर रहा था,जिसे थाना तीतरो प्रभारी सतीश कुमार के कड़े निर्देश पर सब इंस्पेक्टर लोकेश कुमार द्वारा एक दबिश के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।आपको बता दें,कि ग्राम धानवा निवासी मोनू सैनी पुत्र अनील कुमार सैनी जिस पर थाना सदर बाजार,थाना तीतरो एवम थाना गंगोह में आईपीसी की धारा 364-ए,/302/394/120-बी/379/411/60/110 जी-सीटीपीसी/25-ए एक्ट/392/411/2-3 गैंगेस्टर एक्ट/307/398/414/401/3-25 आयुद्ध अधिनियम/ एवम 4-25 आयुद्ध अधिनियम के तहत मामले पंजीकृत हैं,तथा उक्त शातिर अपराधी मोनू सैनी माननीय न्यायालय से गैर हाजिर चल रहा था,जिसके माननीय न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-3 से गेर जमानती वारंट जारी हुए थे। माननीय न्यायालय के आदेश का सख्ती के साथ पालन करते हुए इस कुख्यात वारंटी अपराधी को इंस्पेक्टर सतीश कुमार के निर्देश पर उपनिरीक्षक लोकेश कुमार द्वारा कल गिरफ्तार कर,जेल भेज दिया गया है।हम आपको यह भी बता दें,कि मोनू सैनी के जेल से बाहर होने पर आसपास के ग्रामीण थे परेशान,इसकी गिरफ्तारी के बाद ही ग्रामीणों ने ली राहत की सांस।
