उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद क्षेत्र सड़कों के गड्ढे दे रहे मौत को दावत पर सरकार की खुली पोल वादे पे वादे । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया फफूंद क्षेत्र सड़कों के गड्ढे दे रहे मौत को दावत पर सरकार की खुली पोल वादे पे वादे )
उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद शासन द्वारा 30 नवंबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त कराने के किए गए वायदे से जिले के लोगों में सड़कों की दशा सुधारने की उम्मीद बंधी थी किंतु निर्धारित समय बीतने के बाद भी जिले की अधिकांश सड़कें ऊबड़खाबड़ गड्ढा में है सड़क या सड़क में गड्ढाम युक्त हालत में पड़ी हुई है जिससे शासन के खोखले हुए दावे को लेकर शासन की जग हंसाई भी हो रही है वही इन सड़कों पर गुजरने वाले वाहनों व पैदल चलने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या से परेशान लोगों में शासन के प्रति नाराजगी भी भड़क रही है। प्रदेश सरकार द्वारा पहले सड़क ,सुरक्षा शिक्षा एवं चिकित्सा पर पहले ध्यान देना चाहिए अभी तक 15 नवंबर 2022 तक सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का निर्देश दिया गया था। जो कि अभी तक नहीं हुआ पूरा और बाद में समय सीमा बढ़ाते हुए 30 नवंबर तक गड्ढा मुक्त करने का वादा किया गया था किंतु औरैया जिले में हालत यह है कि बिधूना चंदरपुर बहादुरपुर मार्ग पसुआ पुरहा पुल से मलिकपुर मार्ग रुरूगंज पंडपुर मार्ग सरांय प्रथम चपोरा मार्ग चिरकुआ समायन बंबा मार्ग रामनगर पुर्वा पट्टी बंबा मार्ग कैथावा मार्ग खानपुर देवकली मार्ग भिखरा रुपपुर मार्ग रुरुगंज रुरुकला मार्ग आदि सड़कें गड्ढा मुक्त करने के सरकारी आदेशों के बावजूद आज तक खतरनाक गड्ढों में तब्दील ऊबड खाबड़ दशा में पड़ी अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। सबसे दिलचस्प और गौरतलब बात तो यह है कि उपरोक्त में से कुछेक सड़कों पर गड्ढों में केवल मिट्टी भरकर गड्ढा मुक्त करने की खानापूर्ति भी होती नजर आई है लेकिन बजरी गिट्टी व डामर का प्रयोग किन सड़कों के गड्ढा मुक्त में किया गया यह सिर्फ लोक निर्माण विभाग के अधिकारी ही जानते होंगे। यही नहीं उबड़ खाबड़ खस्ताहाल सड़कों के कारण इन सड़कों पर आए दिन वाहन दुर्घटनाएं होने के साथ ही दोपहिया वाहन वाले व पैदल यात्री भी गड्ढों में फिसल कर आए दिन चुटहिल हो रहे हैं। खस्ताहाल सड़कों की समस्या से परेशान संबंधित लोगों द्वारा कई बार बदहाली दूर कराने को लेकर मांग भी उठाई जा चुकी है लेकिन आज तक किसी के कानों पर जूं नहीं रेंगी है जिससे लोगों में शासन व लोक निर्माण विभाग की उदासीनता के प्रति नाराजगी भड़क रही है वहीं गड्ढा मुक्त कराने के शासन के दावे की पोल खुलने से सरकार की जग हंसाई भी हुई होती नजर आ रही है।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
