उत्तर प्रदेश औरैया यमुना तट पर एक विचित्र पहल सेवा समिति द्वारा शरद ऋतु के घने कोहरे में श्मशान घाट पर चला स्वच्छता अभियान | ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया यमुना तट पर एक विचित्र पहल सेवा समिति द्वारा शरद ऋतु के घने कोहरे में श्मशान घाट पर चला स्वच्छता अभियान )
उत्तर प्रदेश औरैया एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा स्वच्छता अभियान व यमुना तट के सौंदर्यीकरण हेतु यमुना तट पर स्थित श्मशान घाटों पर समिति के सदस्यों द्वारा विगत 8 वर्षों से अनवरत सफाई अभियान चलाया जा रहा हैं, जिसके अंतर्गत आज दिनांक 11 दिसंबर 2022 दिन रविवार को प्रातः 8 बजे से अंत्येष्टि स्थलों पर 146 वें चरण का सफाई अभियान चलाया गया, समिति के सदस्यों ने सफाई यंत्रों के सहयोग से कचरा-अपशिष्ट एकत्रित कर आग द्वारा नष्ट किया उसके उपरांत यमुना तट पर स्थित राम झरोखा में समिति की आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया, बैठक में यमुना नदी मे आई बाढ़ के उपरांत अंत्येष्टि स्थल गड्ढों में तब्दील होकर बदहाल हो चुके हैं, जिससे लोगों को अपने परिजनों की अंत्येष्टियां करने में काफी असुविधा हो रही है, गौरतलब है कि यमुना तट पर औरैया व आसपास ग्रामीण क्षेत्रों की लगभग 10 अंत्येष्टियां प्रतिदिन होती है, जिसमें हजारों लोगों का आवागमन रहता है, यमुना नदी में लगातार गिर रहे गंदे नालों की रोकथाम हेतु वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना, यमुना पुल पर दोनों और 8 फीट ऊंची जाली का निर्माण, जानलेवा विश्रात के जीर्णोद्धार, जालौन मार्ग पर पिंडदान स्थल का निर्माण तथा अंत्येष्टि स्थल पर सोलर लाइट की व्यवस्था आदि समस्याओं के समाधान हेतु विगत 19 अक्टूबर को जनपद भ्रमण पर पधारे उप- मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को समिति द्वारा मांग पत्र सौंपा गया था, अभी किसी भी समस्या का समाधान नहीं हुआ, समिति के सदस्यों ने क्षेत्रीय सांसद व विधायक से प्राथमिकता के आधार पर यमुना तट पर स्थलीय निरीक्षण कर जन समस्याओं के समाधान की अपील की है, बैठक में समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि धार्मिक आस्था से जुड़ी हुई करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र पावन यमुना नदी को सदैव स्वच्छ व निर्मल रखना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है,उन्होंने बताया कि समिति का वार्षिक स्थापना दिवस व प्रतिभा सम्मान समारोह 25 दिसंबर को श्री पोरवाल धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा, बैठक के समापन पर समिति द्वारा यमुना घाट पर अंत्येष्टि स्थलों की दैनिक सफाई करने वाले सफाई कर्मी रज्जन बाल्मीकि को यमुना घाट सेवा समिति के सदस्य शिक्षक के.एन. गुप्ता द्वारा ₹2000/- मासिक वेतन प्रदान किया गया जबकि समिति के सक्रिय मोहित अग्रवाल (लकी) यमुना घाट सेवा समिति की सदस्यता ग्रहण की।
अभियान व बैठक में प्रमुख रूप से तिलक इंटर कॉलेज से सेवानिवृत्त शिक्षक के.एन. गुप्ता, सुनील अवस्थी, प्रकृतिकांत छैया त्रिपाठी, विनोद यादव (कल्लू), मोहित अग्रवाल (लकी) अर्पित गुप्ता, रज्जन बाल्मीक आदि यमुना मैया के सेवादार मौजूद रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
