सहारनपुर थाना सरसावा पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 02 किलो अवैध मादक पदार्थ ( डोडा पोस्त व मोटरसाइकिल बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार 01 मौके देखकर हुआ फरार । ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट सहारनपुर)

( सहारनपुर थाना सरसावा पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 02 किलो अवैध मादक पदार्थ ( डोडा पोस्त व मोटरसाइकिल बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार 01 मौके देखकर हुआ फरार )

सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर डाॅ विपिन ताड़ा केऑपरेशन व्हाइट पाउडर अभियान के तहत जनपद पुलिस एक माह के अंदर अब तक पांच दर्जन से अधिक नशा कारोबारियों पर जबरदस्त कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज चुकी है,जिनमें महिलाएं भी शामिल है।एसएसपी के दिशा निर्देशों का सख्ती के साथ पालन करते हुए थाना सरसावा प्रभारी योगेश शर्मा के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर रविन्द्र नागर ने अपने सहयोगी दल कांस्टेबल नितिन कुमार,हरदयाल सिंह एवम रोहित कुमार के सहयोग से एक शातिर नशा तस्कर प्रदीप पुत्र सकटू निवासी ग्राम नानू माजरा को एक बाईक सहित दो किलो डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।जबकि इसका दूसरा साथी उमेश पुत्र दुर्गादास निवासी गांव सिक्का सिलावर कोतवाली नगर शामली पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार हो गया,जिसकी तलाश में थाना प्रभारी योगेश शर्मा के निर्देश पर पुलिस की दबिशे लगातार जारी है।बता दें,कि प्रदीप अपने साथी उमेश के साथ एक बाईक सीडी डीलक्स जिसका नम्बर यूपी-19 एन 2272 पर दो किलो डोडा पोस्त लेकर जा रहे था,जिन्हें सूचना पर सब इंस्पेक्टर रविन्द्र नागर ने बाईक सहित गिरफ्तार किया।फरार उमेश की तलाश में पुलिस की छापेमारी लगातार जारी है।अभियुक्त प्रदीप का चालान कर जेल भेज दिया गया है।

 

Back to top button
error: Content is protected !!