उत्तर प्रदेश कानपुर नगर निगम में 2017 में चुने महापौर और पार्षदों का 05 साल पूरे होने पर विदाई समारोह कार्यक्रम का किया गया जनता का प्यार मिला तो फिर आयेंगे। ( तकी हैदर की खास रिपोर्ट )

( बाईट- प्रमिला पांडे, महापौर )
( कानपुर नगर निगम में 2017 में चुने महापौर और पार्षदों का 05 साल पूरे होने पर विदाई समारोह कार्यक्रम का किया गया जनता का प्यार मिला तो फिर आयेंगे )
उत्तर प्रदेश कानपुर नगर निगम में 2017 में चुने गए महापौर और पार्षद के 5 साल कार्यकाल के पूरे होने पर आखिरी सदन और भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। 12:30 बजे सदन की शुरुआत महापौर प्रमिला पांडे और नगर आयुक्त शिवशरण रप्पा ने राष्ट्रगान गाकर की। अंतिम सदन में पार्षदों ने जमकर मस्ती की इस दौरान कुछ पार्षदों ने गाने गाए तो कुछ नहीं हंसी के चुटकुले कर सभी को गुदगुदाया। महापौर प्रमिला पांडे ने बताया कि उनका कार्यकाल 23 जनवरी को खत्म होगा जबकि प्रदेश में आज 5 साल पार्षद और मेयर के कार्यकाल को लेकर समापन की घोषणा पर आज अंतिम सदन में विदाई दी गई है। हालांकि महापौर के रूप में उन्होंने शहरवासियों के लिए बहुत से काम कराएं हैं। मगर कुछ काम ऐसे हैं जिनको लेकर उनके मन में मलाल है। महापौर प्रमिला पांडे ने बताया कि आर्य नगर में बनने वाली महिला मार्केट ना बनने का अफसोस है। अगर जनता उन्हें दोबारा मौका देगी तो वह अपने कार्यों को पूरा करआएंगी।

( तकी हैदर की खास रिपोर्ट )
