जौनपुर थाना रामपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 01 अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर 01वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर किया गया सलाखों के पीछे। ( पंकज झां की खास रिपोर्ट)


( जौनपुर थाना रामपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 01 अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर 01वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर किया गया सलाखों के पीछे )
जौनपुर श्री अजय साहनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष श्री दिव्य प्रकाश सिंह के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 श्री भगवान यादव मय हमराह उ0नि0 राधेश्याम सिंह हे0का0 अरविन्द यादव का0 अमृत चौधूर के साथ देखभाल क्षेत्र शान्ति व्यवस्था ड्यूटी चेकिंग सन्दिग्ध व्यक्ति वाहन इमिलिया घाट पुल के पास चेकिंग कर रहे थे कि मुखबिर खास ने आकर बताया कि एक व्यक्ति अवैध असलहा लेकर गोपालापुर की तरफ से आ रहा है मुखबिर की बातो का विश्वास करके हम लोग वही पुल पर इन्तजार करने लगे कि एक व्यक्ति गोपालापुर की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर भागने लगा, को आवश्यक बल करते हुये पकड़ लिया गया । संदिग्ध व्यक्ति के पास से 1 नाजायज तमन्चा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर एवं गिरफ्तारी 01 नफर बरामद हुआ । जिसने अपना नाम आशीष यादव उर्फ बडकऊ यादन पुत्र राजकरन यादव उर्फ मल्लू यादव ग्राम राजापुर थाना रामपुर जनपद जौनपुर बताया, को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये अभियुक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0 202/22 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया ।

( पंकज झां की खास रिपोर्ट )
