उत्तर प्रदेश कानपुर थाना रेल बाजार क्षेत्र कैंट बोर्ड छावनी परिषद बालिका जुनियर हाई स्कूल की कक्षा 08 की छात्रा ने शिक्षक द्वारा लगातार प्रताणना से परेशान होकर कालेज मे एक मंजिल से कूदकर आत्महत्या का किया प्रयास मच गया हड़कंप हुई गम्भीर रूप से घायल पीड़िता ने शिक्षक पर लगाए आरोप। ( तकी हैदर की खास रिपोर्ट )

( कानपुर थाना रेल बाजार क्षेत्र कैंट बोर्ड छावनी परिषद बालिका जुनियर हाई स्कूल की कक्षा 08 की छात्रा ने शिक्षक द्वारा लगातार प्रताणना से परेशान होकर कालेज मे एक मंजिल से कूदकर आत्महत्या का किया प्रयास मच गया हड़कंप हुई गम्भीर रूप से घायल पीड़िता ने शिक्षक पर लगाए आरोप )

उत्तर प्रदेश कानपुर कैंट बोर्ड के छावनी परिषद बालिका जूनियर हाईस्कूल में क्लास की मॉनीटर समेत तीन छात्राओं के कहने पर शिक्षक द्वारा किए जा रहे टॉर्चर से तंग आ कर हाईस्कूल की छात्रा ने स्कूल की पहली मंज़िल से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। गनीमत रही कि छात्रा बाल-बाल बच गई और कोई गंभीर चोट नहीं आई। परिजनों ने छात्रा को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। छात्रा का वीडियो वायरल होने के बाद रेलबाज़ार पुलिस हरकत में आई और स्कूल जांच करने पहुंची।आपको बता दें कि मीरपुर कैंट निवासी 10वीं की छात्रा हैं,, छात्रा ने बताया कि शिक्षक उसे कई दिनों से टॉर्चर कर रहे थे साथ ही उसे क्लास से बाहर भी निकाल देते थे,,टीचर व बच्चे उसे तरह-तरह की बातें कहकर इतना ज़लील करते थे कि उसने आत्महत्या के लिए स्कूल की पहली मंजिल की छत से नीचे छलांग लगा दी। छात्रा के छत से कूदते ही स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। स्कूल मैनेजमेंट ने छात्रा को ग्वालटोली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, छात्रा की उसी स्कूल के 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली छोटी बहन ने घर पहुंचकर मामले की जानकारी दी,,इसके बाद मां और परिवार के अन्य लोग हॉस्पिटल पहुंचे,,मामले की जानकारी मिलते ही रेलबाज़ार पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पहले कॉलेज में मौका-मुआयना किया। इसके बाद साथी छात्राओं और स्कूल प्रबंधन का पक्ष सुना है,,वही पुलिस का कहना है कि अगर परिजन द्वारा कोई तहरीर प्राप्त होती है तो उचित कार्यवाही की जाएगी।

( तकी हैदर की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!