वाराणसी पी,जी, कालेज परिसर में श्री आर्य महिला हितकारी महापरिषद द्वारा 103वें स्थापना दिवस पर मां भगवती मंदिर में 05 वैदिक ब्राह्मणों द्वारा सुंदर पाठ का किया गया आयोजन। ( पंकज झां की खास रिपोर्ट)

( वाराणसी पी,जी, कालेज परिसर में श्री आर्य महिला हितकारी महापरिषद द्वारा 103वें स्थापना दिवस पर मां भगवती मंदिर में 05 वैदिक ब्राह्मणों द्वारा सुंदर पाठ का किया गया आयोजन )

वाराणसी श्री आर्य महिला हितकारिणी महापरिषद बुधवार को संस्था के 103वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर श्री आर्य महिला पी.जी.कालेज में स्थित मॉ भगवती अन्नपूर्णा मंदिर में शांति, सौहार्द और जनकल्याण के उद्देष्य से पॉच वैदिक ब्राहम्णो के द्वारा सुंदरकांड का संगीतमय पाठ एवं भजन किया गया। इस अवसर पर श्री आर्य महिला हितकारिणी महापरिषद् द्वारा संचालित शिक्षण संस्थाओं के शिक्षक, शिक्षिकाओं, कर्मचारिगण एवं छात्रओं ने भागीदारी की। श्री आर्य महिला हितकारिणी महापरिषद् के चीफ सेक्रेटर जनरल सेक्रेटरी डा. शशिकान्त दीक्षित ने कहा कि परम पूज्य महिर्षि ज्ञानानन्द जी महाराज ने जिस उद्देश्य से आज से 103 वर्श पूर्व श्री आर्य महिला हितकारिणी महापरिषद् की स्थापना किया था आज वह साकार हो रहा है राष्ट्र उन्नति करे एवं सुख सम्द्वि की ओर अग्रसर हो, आर्य महिला नागरमल मुरारका मॉडल स्कूल की डिप्टी सी ई ओ श्रीमती पूजा दीक्षित ने कहा कि भारत के यशष्वी प्रधानमंत्री मा. नरेन्द्र मोदी जी के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की कड़ी में आर्य महिला हितकारिणी महापरिषद् अक्षरषः पालन कर रही है। राष्ट्र एवं समाज में सुख शान्ति के साथ शान्ति एवं सौहार्द के साथ वातावरण बना रहे। अन्त में विशेष आरती कर प्रसाद वितरित किया गया इस अवसर पर डा.के.पी.अग्रवाल, डा. अनुराग दीक्षित, श्री अमूल्य शर्मा, श्री अम्बरीश अग्रवाल, श्री ए.एन. राय, श्री राजेष राय, श्री वी.के.त्रिपाठी, श्री अजय त्रिवेदी, डा. अखिलेन्द्र त्रिपाठी, श्री अशोक कुमार सिंह एडवोकेट आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे। इसके अलावा आर्य महिला पी.जी.कालेज की प्राचार्या प्रो.रचना दूबे, आर्य महिला इण्टर कालेज की प्रधानाचार्या डा.प्रतिभा यादव, नागरमल मुरारका मॉडल स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती अंजना दीक्षित, विद्यादेवी श्री वी.डी.सोमानी आर्य महिला उच्च शिक्षण संस्थान के प्राचार्य डा.राजेन्द्र प्रसाद विश्वकर्मा, आर्य महिला बाल विभाग की कार्यवाहक प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता मिश्रा उपस्थित थी।

( पंकज झां की खास रिपोर्ट)

Back to top button
error: Content is protected !!