गाजियाबाद थाना मसूरी क्षेत्र रेलवे ट्रैक पर विडियो रील बना रहे 01 महिला सहित 02 युवकों की हुई मौत मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस | ( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट)

( थाना मसूरी क्षेत्र रेलवे ट्रैक पर विडियो रील बना रहे 01 महिला सहित 02 युवकों की हुई मौत मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस )
गाजियाबाद मसूरी थाना क्षेत्र के कल्लू गढ़ी रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर रील बना रहे एक युवती और दो युवकों की ट्रेन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पहचान के प्रयास में जुटी हुई है। डीसीपी रूलर जोन डॉक्टर ईरज राजा ने जानकारी देते हुए बताया कि स्टेशन मास्टर से सूचना प्राप्त हुई की कल्लू गढ़ी रेलवे ट्रैक पर एक युवती और दो युवक द्वारा बनाई जा रही थी। तभी एक तेज रफ्तार पद्मावत एक्स्प्रेस ट्रेन की चपेट में आने से तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। लिहाजा तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और तीनों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं । जहां युवती की उम्र लगभग 22 ( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट)से 25 वर्ष रही होगी। वही दोनों युवकों की उम्र 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल मृतकों की पहचान के प्रयास कराए जा रहे हैं।

( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )
