उत्तर प्रदेश कानपुर पी0जी0कालेज महाविद्यालय में 15 दिसंबर को संरक्षण दिवस पर लाभन्य का कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर भव्य नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन। ( तकी हैदर की खास रिपोर्ट )

( कानपुर पी0जी0कालेज महाविद्यालय में 15 दिसंबर को संरक्षण दिवस पर लाभन्य का कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर भव्य नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन )
उत्तर प्रदेश कानपुर एस.एन.सेन बालिका विद्यालय पी.जी. कॉलेज के संस्थापक दिवस ‘लावण्या 2022’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर, प्रतिष्ठित विशेष अतिथि श्रीराम प्रांत प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, विशिष्ट अतिथि डॉ रिपुदमन सिंह, प्राचार्या ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तत्पश्चात श्रद्धांजलि स्वरूप कुल गीत प्रस्तुत किया गया । प्राचार्या प्रो सुमन ने महाविद्यालय की वार्षिक प्रगति कर वार्षिक आख्या के रूप मैं प्रस्तुत किया। छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसमें देश की मिट्टी की भरपूर सुगंध थी। रामकथा के मंचन से कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ। हिंदी नाटक मीरा, मराठी नृत्य, शिव विवाह, हांस ड्रामा) शास्त्रीय संगीत, कव्वाली, नृत्य नाटिका स्पर्श तथा देशभक्ति नृत्य सभी हमारी भारतीय कला एवं संस्कृति से ओत प्रोत दिखे वहीं रेट्रो से मेट्रो में एक अलग छटा बिखेर दी। मुख्यअतिथि विशाख जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि महाविद्यालय की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए भविष्य में महाविद्यालय की उच्च से उच्चतम शिखर पर अग्रसर होने के लिए प्रेरित कर छपराओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।

( तकी हैदर की खास रिपोर्ट )
