मेरठ कृषि विश्वविद्यालय के छात्रों ने गेट परीक्षा में लहराया परचम जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में अध्यनरत होनहार छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन | ( निलेश गोविन्द रावसंवाददाता समाचार लाइव मेरठ )


( मेरठ कृषि विश्वविद्यालय के छात्रों ने गेट परीक्षा में लहराया परचम )
मेरठ ग्रेजुएट एप्टिट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2021 के परीक्षा परिणाम शुक्रवार देर रात जारी हुए! जिसमें कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में अध्यनरत होनहार छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया | विनय कुमार विश्वकर्मा (जौनपुर) ऑल इंडिया रैंक 229, हिमांशु (संत कबीर नगर) ऑल इंडिया रैंक 349, दिव्यांशु तिवारी (कानपुर) ऑल इंडिया रैंक 366, अमरजीत यादव, प्रतिष्ठा यादव, आदित्य सिंह चौहान, संदीप कुमार, नायांशी पाठक, अनुज पांडे, पारस ,अभिषेक पटेल, ओजश्व राज, शाक्षी, मृदुला, अनीश आदि छात्रों ने अच्छे अंकों के साथ परीक्षा को पास किया। सबसे ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले विनय कुमार विश्वकर्मा ने बातचीत के दौरान बताया कि वे आगे प्रोफ़ेसर बनना चाहते हैं और गांव की शिक्षा व्यवस्था के तरफ काम करना चाहते हैं जिससे गांव में रहने वाले गरीब बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके। वही दिव्यांशु तिवारी आगे एमटेक के बाद रिसर्च करना चाहते हैं और खुद की लैब बनाने का भी सपना है जिसमें जेनेटिक इंजीनियरिंग पर काम कर समाज और देश के बेहतरी लिए योगदान देना उनका लक्ष्य है।
