उत्तर प्रदेश आगरा शमशाबाद क्षेत्र विगत दिनों हास्पिटल मे मां ने नवजात शिशु को जन्म देकर हुईं फरार बच्चे की हालत बिगड़ने पर मां के दूध को तड़पा बच्चा परिजनों ने डाक्टर व पुलिस ने को मां बुलाने का किया प्रयास नहीं पिघला मां का दिल । ( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट)

( आगरा शमशाबाद क्षेत्र विगत दिनों हास्पिटल मे मां ने नवजात शिशु को जन्म देकर हुईं फरार बच्चे की हालत बिगड़ने पर मां के दूध को तड़पा बच्चा परिजनों ने डाक्टर व पुलिस ने को मां बुलाने का किया प्रयास नहीं पिघला मां का दिल )

उत्तर प्रदेश आगरा से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानने के बाद आपका हृदय भी भाव विभोर हो उठेगा लेकिन तड़पते हुए बच्चे के लिए एक मां का हृदय नहीं पिघला कहते हैं कि मां तो मां होती है मां से बढ़कर दुनिया में कुछ नहीं है मां की ममता अपने बच्चों के लिए हमेशा उमड़पड़ती लेकिन आपको बता दें कि लक्ष्मी पुत्री स्वर्गीय राम स्वरूप निवासी लखुरानी थाना शमशाबाद की शादी छोटू पुत्र स्वर्गीय कपूर सिंह निवासी बड़ोबरा खुर्द के साथ हुई थी, लक्ष्मी 9 दिसंबर 2022 को शमशाबाद के जगदीश हॉस्पिटल में एक बच्चे को जन्म देती है जन्म के पश्चात बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगती है बच्चे के मामा यशपाल पुत्र रामस्वरूप निवासी लखुरानी मौसी पिंकी पत्नी जोगिंदर निवासी ठैरई थाना शमशाबाद ने बच्चे को लेकर आगरा वैजयंती हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां उसकी तबीयत और भी बिगड़ने लगी उसके पश्चात बच्चे के ताऊ रवि पुत्र कपूर सिंह निवासी बड़ौबरा खुर्द को फोन किया जैसे ही उन्हें बच्चे की तबीयत के बारे में पता चला वह आनन-फानन में हॉस्पिटल पहुंचे जहां उसकी तबीयत बिगड़ते देख आगरा मोहनिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया
बच्चे के ताऊ को पहुंचते ही बच्चे के मामा और मौसी वहां से रफूचक्कर हो गए जब 2 दिन बाद बच्चे को मां के दूध की जरूरत हुई तब बच्चे के ताऊ द्वारा बच्चे की मां को बुलाने का प्रयास किया गया लेकिन मां का हृदय नहीं पिघला उसके बाद पुलिस को बुलाया गया पुलिस ने भी बच्चे की मां को बुलाने का प्रयास किया लेकिन उसके बावजूद भी एक मां का हृदय नहीं पिघला और मां हॉस्पिटल नहीं पहुंची बच्चे की तबीयत बिगड़ती गई उसके बाद बच्चे के ताऊ और ताई मिलकर बच्चे को जयपुर ले गए जहां उसे सर पदमपत नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य संस्थान हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है । आखिर एक मां का हृदय इतना कठोर कैसे हो सकता है । हम भी ऐसे बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य के लिए ईश्वर से कामना करते हैं ।

( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!