सहारनपुर थाना कुतुबशेर पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस द्वारा चेकिंग/ दबिश के दौरान वांछित/ व कालेज के बाहर खड़े आशिक मिजाज शोहदों सहित 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर किया गया सलाखों केे पीछे। ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट सहारनपुर

( थाना कुतुबशेर पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस द्वारा चेकिंग/ दबिश के दौरान वांछित/ व कालेज के बाहर खड़े आशिक मिजाज शोहदों सहित 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर किया गया सलाखों केे पीछे )

सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवम पुलिस अधीक्षक-नगर के दिशा निर्देशों का लगातार पालन करने वाले थाना कुतुबशेर प्रभारी सतीश कुमार का अपराधियों पर जारी है,जोरदार चाबुक। विभिन्न मामलों मे सतीश कुमार के निर्देश उनकी टीमें लगातार अपना काम कर रही है।पहली गिरफ्तारी धारा 2/3 गैंगेस्टर एक्ट मे वांछित चल रहे अपराधों के बादशाह दीपक शर्मा पुत्र देवलाल शर्मा निवासी देहली रोड आईटीआई मनोहरपुर-थाना सदर उसके घर से की गई।थाना कुतुबशेर प्रभारी सतीश कुमार के निर्देश पर इसी थाने के ही वरिष्ठ उपनिरीक्षक बचन सिंह अत्री द्वारा अपनी पुलिस टीम के सहयोग से गुनाहों के बादशाह इस शातिर अपराधी को काफी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया गया।दूसरी गिरफ्तारी एक मनचले युवक उवेश पुत्र साबिर निवासी हबीबगढ लड़कियों का मदरसा को सब इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने उस समय गिरफ्तार किया,जब यह मनचला यहां लड़कियों के मदरसे के पास खड़ा होकर लड़कियों का मदरसे से बाहर आने का इंतजार कर रहा था,लेकिन पुलिस ने समय रहते इसे गिरफ्तार कर लिया।जिसकी शिकायतें भी थाना कुतुबशेर पुलिस को मिल रही थी।इसके अलावा इसी थाने के ही उपनिरीक्षक अजब सिंह ने एक और बडी कार्यवाही करते हुए आईपीसी की धारा/308/324 एवम 452 मे वांछित चल रहे मांगे राम पुत्र भुल्ला एवम शुभम उर्फ शिवकुमार पुत्र मांगे राम दोनों ही निवासी ग्राम उनाली को मानकमऊ बस स्टेंड से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।इसके अलावा थाना कुतुबशेर पुलिस ने ही तीन शातिर बदमाशों सोम प्रकाश पुत्र भगवान दास,अंकित पुत्र सोमप्रकाश एवम त्रिलोक पुत्र सीताराम तीनो ही निवासी जाटव नगर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।यह सभी कार्रवाई इंस्पेक्टर कुतुबशेर सतीश कुमार के निर्देश पर की गई।

 

Back to top button
error: Content is protected !!