सहारनपुर थाना मंण्डी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 01 पेटी 50 क्वार्टर अवैध हरियाणा ब्रांड शराब बरामद कर 01वाछिंत अभियुक्त को किया गया गिरफतार। ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )

( थाना मंण्डी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 01 पेटी 50 क्वार्टर अवैध हरियाणा ब्रांड शराब बरामद कर 01वाछिंत अभियुक्त को किया गया गिरफतार )

सहारनपुर अपराधियों पर लगातार कार्यवाही कर उन्हे जेल की हवा खिलाने वाले,थाना मण्डी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने कल एक शातिर वारंटी को शराब के अवैध जखीरे के साथ गिरफ्तार करने मे महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।आपको बता दें,कि इस समय थाना मण्डी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह द्वारा क्षेत्र मे फेले अपराध जैसे गंद को साफ करने का काम किया जा रहा है।कल भी थाना प्रभारी धर्मेंद्र के कड़े निर्देश पर उनकी पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर सोनू राणा ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से एक ऐसे शातिर वारंटी को एक पेटी शराब 50 पव्वै देशी शराब हरियाणा मार्का के साथ उस समय गिरफ्तार किया,जब यह शातिर अपराधी आफाक पुत्र अश्फाक निवासी शकूर डिपो वाली गली,फरमान मस्जिद खाताखेडी गस्त कर रही पुलिस को देखते ही भाग खड़ा हुआ,लेकिन सक्रिय पुलिस दल ने इसकी घेराबंदी करते हुए इसे गिरफ्तार कर लिया।आफाक का चालान कर जेल भेज दिया गया है।थाना मण्डी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी लगातार जारी है।

Back to top button
error: Content is protected !!